📅 Friday, 20 November 2026 | 08:15 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,919.71 ▲ +1,887.91 (+2.30%) • निफ्टी 50: 25,800.60 ▲ +572.70 (+2.27%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹122,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹151,900 • ☀️ उज्जैन: 19°C (साफ आसमान)
इंदौर

सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट : सराफा बाजार में छाई मायुसी

📅 20 November 2026, 07:37 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सोने-चांदी की कीमतों में  रिकॉर्ड गिरावट : सराफा बाजार में छाई मायुसी
सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट : सराफा बाजार में छाई मायुसी

इंदौर. सराफा बाजार में सहालग के बीच सोने और चांदी की कीमतों में आई रिकॉर्ड गिरावट ने आम खरीदारों को बड़ी राहत दी है। दिवाली के बाद इनके भाव टूटने से सुस्त पड़े सराफा बाजार की चमक लौट आई है। 15 प्रतिशत तक खरीदारी बढ़ने का अनुमान है। सराफा बाजार में छाई मायुसी.  

सराफा बाजार में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,25,720 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,15,240 रुपये रुपये प्रति दस ग्राम रहा। दिवाली के मुकाबले सोने की कीमत में करीब 11 हजार रुपये प्रति दस ग्राम की बड़ी गिरावट आई है। इसी तरह चांदी के दाम भी लुढ़ककर 1.63 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं। दिवाली पर चांदी 1.70 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर थी, जिसमें अब तक करीब सात हजार रुपये प्रति किलो की कमी आ चुकी है।

कीमती धातुओं के दाम लगातार गिरने का सीधा असर शादी-ब्याह की खरीदारी पर दिख रहा है। बृहस्पतिवार को किनारी बाजार, चौबे जी फाटक से लेकर एमजी रोड स्थित ज्वेलरी शोरूम पर ग्राहकों की भीड़ नजर आई। जिन परिवारों ने ऊंचे भाव के कारण खरीदारी टाल रखी थी, वे अब आभूषणों की बुकिंग और खरीदारी कर रहे हैं। आगरा सराफा मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष पवन दोनेरिया ने बताया कि नुमान है कि भाव में नरमी बने रहने से इस सहालग में खरीदारी करीब 15 फीसदी तक बढ़ सकती है।

श्री सराफा कमेटी अध्यक्ष धन कुमार जैन ने बताया कि दिवाली के 1.70 लाख रुपये के स्तर से फिसलकर चांदी का 1.63 लाख रुपये प्रति किलो पर आना निवेशकों के लिए अच्छा अवसर है। सात हजार रुपये की इस गिरावट के बाद लंबी अवधि का निवेश फायदेमंद रह सकता है। सहालग की मांग बढ़ने से आगे कीमतों में दोबारा तेजी आने की संभावना है।

अंतरराष्ट्रीय सत्र पर सोना 5,602 डॉलर प्रति औंस के जनवरी-2026 शिखर से 33 फीसदी टूट चुका है, जबकि चांदी 121 डॉलर के शिखर से 63 फीसदी लुढ़क गई है। एक साल की अवधि में डॉलर के लिहाज से सोना करीब 8.5 फीसदी और चांदी लगभग 10.5 फीसदी नीचे है। भारत में सोना जनवरी के 1,76,306 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर से करीब 26.5 फीसदी फिसला है, वहीं चांदी 3,84,632 रुपये प्रति किलोग्राम की ऊंचाई से 58 फीसदी नीचे आ गई है। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल