📅 Friday, 20 November 2026 | 12:56 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,021.75 ▲ +489.55 (+0.59%) • निफ्टी 50: 25,514.30 ▲ +126.90 (+0.50%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹127,090 • 🥈 चांदी (1kg): ₹161,400 • ☀️ उज्जैन: 17°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

शादी में जाते समय रास्ते पर भिड़े दो नागदा परिवार के पक्ष: पिस्तौल लहराने और हवाई फायरिंग का लगा आरोप

📅 20 November 2026, 12:34 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शादी में जाते समय रास्ते पर भिड़े दो नागदा परिवार के पक्ष: पिस्तौल लहराने और हवाई फायरिंग का लगा आरोप
शादी में जाते समय रास्ते पर भिड़े दो नागदा परिवार के पक्ष: पिस्तौल लहराने और हवाई फायरिंग का लगा आरोप

रामेश्वर नागदा प्रेस रेवली- देवली 

सीसीटीवी फुटेज लेकर सामने आया एक पक्ष

नीमच.

नीमच जिले के ग्राम बिजलवास बामनिया में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला गरमा गया है. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. एक पक्ष के रणजीत कुमार नागदा ने सीसीटीवी ओर डीवीआर फुटेज होने का दावा करते हुए दूसरे पक्ष पर दो-तीन महीने से रेकी करने और परिवार पर नजर रखने के आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि गिरदौड़ा वेयरहाउस के पास शादी समारोह में जाते समय उनकी गाड़ी का रास्ता रोककर बड़े भाई महावीर नागदा के साथ मारपीट की गई और उनका बटुआ भी गिर गया.

वहीं, दूसरे पक्ष के दीपक नागदा और बाबूलाल नागदा ने महावीर नागदा पर गाड़ी में टक्कर मारने, पिस्तौल लहराने, हवाई फायरिंग करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं. दोनों पक्षों के परस्पर विरोधी दावों के बीच मामला अब पुलिस के पास पहुंच गया है, पुलिस जांच शुरू कर दी है, ओर कहां कि जो भी दोषी होगा, उस पर नियमनुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल