📅 Friday, 20 November 2026 | 09:51 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,919.71 ▲ +1,887.91 (+2.30%) • निफ्टी 50: 25,800.60 ▲ +572.70 (+2.27%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹121,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹150,900 • ☀️ उज्जैन: 17°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

रामदूतय नमः समिति के पहल से युवाओं को नशे से दूर रहने किया जागरूक

📅 20 November 2026, 09:27 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
रामदूतय नमः समिति के पहल से युवाओं को नशे से दूर रहने किया जागरूक
रामदूतय नमः समिति के पहल से युवाओं को नशे से दूर रहने किया जागरूक

जबलपुर. युवाओं को नशे से दूर रहने किया जागरूक करते हुए नशे से दुरी का संकल्प दिलाया. जबलपुर राष्ट्रीय मानव अधिकार फाउंडेशन के संभागीय अध्यक्ष श्री संजय भाटिया ने पालीवाल वाणी को जानकारी देते हुए बताया कि युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से रांझी रावण पार्क में ओम रामदूतय नमः समिति के पहल से नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत की है.

अभियान के तहत बच्चों को नशे से दूर रहने और अपने दोस्तों वह परिवार को भी जागरूक करने का संकल्प दिलाया कार्यक्रम में सर्वश्री सीसी सतीश साहू, थाना प्रभारी उमेश गोलानी, एस आई रविंद्र धुंधला सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा. 

बच्चों के साथ खो खो, क्रिकेट और वॉलीबॉल खेलकर, उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया. अधिकारियों ने नशे से दुष्परिणाम बताते हुए किया. युवाओं को खेल मेहनत और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का संदेश दिया. संभागीय अध्यक्ष श्री संजय भाटिया के साथ समिति के श्री पवन दसवाल, श्री रमनजीत सिंह, श्री सागर दीक्षित, श्री संजय चौकसे, श्री राकेश द्विवेदी, श्री हर्षित भट्ट, श्री पप्पू खत्री एवं अन्य नागरिक की उपस्थिति रही.

श्री संजय भाटिया ने कहा की नशा अच्छी आदत नहीं है, ऐसे कभी नहीं डालनी चाहिए. नशे से सिर्फ स्वस्थ और घर बर्बाद होता है... नशा करके गाड़ी चलाने से दुर्घटनाएं होती है और नशे में ही गुस्से में लड़ाई झगड़े होते हैं, जैसे परिवार परेशान रहता है... इसलिए सभी नागरिकों से निवेदन है कि नशे से दूर रहे और एक नशा मुक्त भारत बनाने का प्रयास करें.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल