📅 Wednesday, 07 October 2026 | 12:09 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,067.81 ▲ +1,158.11 (+1.61%) • निफ्टी 50: 22,776.10 ▲ +354.20 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,780 • 🥈 चांदी (1kg): ₹232,900 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
आमेट

आंचलिक उच्च प्राथमिक विद्यालय आमेट में प्रतिभा सम्मान समारोहआयोजित

📅 18 February 2026, 11:49 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आंचलिक उच्च प्राथमिक विद्यालय आमेट में प्रतिभा सम्मान समारोहआयोजित
आंचलिक उच्च प्राथमिक विद्यालय आमेट में प्रतिभा सम्मान समारोहआयोजित

कक्षा 8 के बालक बालिकाओं को दी भावभीनी विदाई

आमेट. नगर के मारू दरवाजा अदंर स्थित संचालित आंचलिक उच्च प्राथमिक विद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुतियों के साथ प्रतिभा सम्मान एवं कक्षा 8 के होनहार विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता विद्यालय संचालक, पत्रकार, निजी विधालय संगठन आमेट के ब्लॉक अध्यक्ष मुबारिक अजनबी ने की। मुख्य अतिथि  मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नारायण सिंह राव व विशिष्ट अतिथि साकेत साहित्य संस्थान आमेट ब्लॉक अध्यक्ष, शिक्षाविद मुकेश वैष्णव,विधालय व्यवस्थापिका श्री मती सुनिता वैष्णव एव़ं छात्र संसद अध्यक्ष विजय प्रजापत आदि की गरिमामय उपस्थिति रही । आगन्तुक अतिथियों का विधालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने तिलक लगा,उपरना ओढा एवं पगड़ी पहनाकर पारम्परिक रूप से आत्मिय स्वागत की रस्म अदा की।

दस वर्ष तक निरन्तर एक ही विधालय में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के लिए आज ऐसा अवसर आया की उन्हें उच्च शिक्षा के लिए औपचारिक विदाई दी गई। सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुए समारोह में विद्यालय में वर्ष पर्यन्त आयोजित हुए सांस्कृतिक, खेलकूद,साहित्यिक,शैक्षिक एवं विविध ज्ञानवर्धक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्तकर्ता प्रतिभावान छात्र- छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो पारितोषिक के रूप में प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह में विद्यालय के बालक-बालिकाओं ने ज्ञानवर्धक अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां देकर अतिथियों एवं अभिभावक गणो का मनमोहा। मुख्य अतिथि सीबीईओ नारायण सिंह राव ने कहा कि शिक्षा जीवन का निर्माण करती है एक शिक्षित व्यक्ति देश‌ के विकास में अपना अहम योगदान देता है । विशिष्ट अतिथि साकेत साहित्य संस्थान के अध्यक्ष मुकेश वैष्णव ने  विद्यार्थियों को परीक्षा की पूर्व तैयारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कक्षा 8 में अध्ययनरत बालक- बालिकाओं के तिलक लगा,उपरना ओढा,श्रीफल भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की मंगल शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई। इस अवसर पर विधालय प्रधानाचार्य करणसिंह,श्रीमती लक्ष्मी लोहार,श्रीमती मुराद बानु,श्रीमती क्रष्णा सुथार,उमेशा खटीक, प्रेरणा कंवर,रूपकंवर, आईशा बानु, गीता सोनी, सीमा देवी सहित बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित थे। विधालय व्यवस्थापिका श्री मती सुनिता वैष्णव ने विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत करतें हुए सभी का आभार प्रकट किया। समारोह का संचालन प्रधानाध्यापक करणसिंह चौहान ने किया।

M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें