📅 Thursday, 08 October 2026 | 09:00 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,920 • 🥈 चांदी (1kg): ₹225,000 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
दिल्ली

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राहुल गांधी को खुला चैलेंज : कोई भी मंच तय कर लो...

📅 17 February 2026, 12:17 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राहुल गांधी को खुला चैलेंज : कोई भी मंच तय कर लो...
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राहुल गांधी को खुला चैलेंज : कोई भी मंच तय कर लो...

नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर किसानों को गुमराह करने का गंभीर आरोप लगाया है। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यक्रम में मंच साझा करते हुए उन्होंने राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती दी और कहा कि किसी भी मंच पर आकर तथ्यात्मक चर्चा की जा सकती है।

अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं, जिनमें कृषि बजट में बढ़ोतरी, कर्ज राहत योजनाएं और कृषि व्यापार समझौते शामिल हैं। उन्होंने दावा किया कि इन कदमों से किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ठोस काम हुआ है।

भाजपा नेताओं के अनुसार, सरकार की नीतियों को लेकर विपक्ष भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है, जबकि कांग्रेस की ओर से अभी तक इस बयान पर औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

राहुल गांधी को युवा मोर्चा अध्यक्ष से बहस की चुनौती

ट्रेड डील पर राहुल गांधी के बयानों को लेकर अमित शाह ने बेहद आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने राहुल गांधी को एक ओपन चैलेंज देते हुए कहा कि वह इस मुद्दे पर बीजेपी के युवा मोर्चा अध्यक्ष के साथ सार्वजनिक मंच पर चर्चा कर सकते हैं।

शाह ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों ट्रेड डील्स में देश के किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों को पूरी तरह सुरक्षित रखा है और किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है।

UPA और NDA के किसान बजट की तुलना

अमित शाह ने आंकड़ों के जरिए कांग्रेस के नेतृत्व वाली UPA सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में किसानों के लिए कुछ नहीं किया, जबकि मोदी सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।

शाह ने कहा, “कांग्रेस के शहजादे राहुल गांधी संसद में किसानों की बात करते हैं। आपने किसानों का कितना अनाज यूपीए के 10 साल में खरीदा? हमने आपसे 15 गुना ज्यादा अनाज एमएसपी पर खरीदा है।”

उन्होंने आगे कहा कि यूपीए के समय किसानों का बजट महज 26 हजार करोड़ रुपये था, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने बढ़ाकर 1 लाख 29 हजार करोड़ रुपये कर दिया है। शाह ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने 70 साल में सिर्फ कर्ज माफी का ‘झुनझुना’ पकड़ाया, जबकि मोदी जी पिछले 10 साल से हर किसान के बैंक खाते में 6 हजार रुपए भेज रहे हैं ताकि उन्हें कर्ज लेने की नौबत ही न आए।

‘किसानों के हितों से समझौता नहीं’

गृहमंत्री ने देश के किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार में उनके हितों को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा, “मैं इस मंच से किसानों को आश्वस्त करना चाहता हूं। राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं। मोदी जी ने दोनों ट्रेड डील में किसानों को सुरक्षित रखा है। पशुपालक, मछुआरों और किसानों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि बीजेपी सरकार में आपके हितों का कोई नुकसान नहीं होगा।”

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें