📅 Thursday, 08 October 2026 | 02:12 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,638.70 ▲ +256.20 (+0.35%) • निफ्टी 50: 22,603.05 ▲ +47.25 (+0.21%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,110 • 🥈 चांदी (1kg): ₹226,900 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : स्काउट गाइड संघ का सोपान शिविर

📅 15 February 2026, 12:54 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : स्काउट गाइड संघ का सोपान शिविर
Amet News : स्काउट गाइड संघ का सोपान शिविर

आमेट. राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ आमेट के तत्वावधान में द्वितीय व तृतीय सोपान शिविर में शुक्रवार प्रातःकालीन सत्र फ्लेग सेरेमनी में अतिथि देवी लाल खटीक पीईईओ खाखरमाला और राकेश कुमार अध्यापक मुणडकोशिया के आगमन पर स्काउट व गाइड द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया व अतिथि का स्वागत समान सुरेन्द्र कुमार चरनाल ने किया।

प्रातः कालीन सत्र में देवी लाल खटीक ने बताया कि सभी स्काउट को अपने जीवन शैली में पर्यावरण को सुरक्षित रखना  व पर्यावरण को बचाना और अपने समाज व गांव को पर्यावरण को बचाने का सन्देश दिया।  

सुरेंद्र कुमार चरनाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और शिविर की शुरूआत हुई जिसमें आमेट ब्लॉक के विभिन्न विद्यालय से सभी स्काउट व गाइड भाग ले रहे प्रथम दिवस में शिविर में राष्ट्रगान झंडा गीत प्रतिज्ञा प्रार्थना और स्काउट के बारे में सामान्य जानकारी विभिन्न दक्ष प्रशिक्षको द्वारा दी गई। दक्ष प्रशिक्षक शिक्षक सुरेंद्र कुमार चरनाल,गौरी शंकर पारीक, कुलदीप पारीक,कुलदीप खटीक,गीता,रिजवान अहमद आदि उपस्थित रहे हैं।

स्काउट गाइड संघ आमेट का द्वितीय व तृतीय सोपान 

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ आमेट के तत्वावधान में द्वितीय व तृतीय सोपान शिविर  का आयोजन दिनांक 11/2/26 से 15/2/ 26 तक आयोजित किया जा रहा है। स्थानीय संघ सचिव गिर्राज डाकोत को ने बताया कि आज प्रातः 10:00 बजे उद्घाटन कर शुभारंभ किया।

जिसमें मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नारायण सिंह राव ने सभी को स्काउट को अपने जीवन शैली में ग्रहण करने की शिक्षा दी। विशिष्ट अतिथि निलेश कुमार खटीक मॉडल स्कूल आमेट ने स्काउट की शुरुआत व लार्ड माउंटबेटन के जीवनी के बारे में सभी को जानकारी दी और स्काउट गाइड प्रधान नंद किशोर कंसारा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और स्काउट गाइड द्वारा सभी अतिथियों का गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मान कर शिविर की शुरूआत हुई।

जिसमें आमेट ब्लॉक के विभिन्न विद्यालय से  लगभग 130 स्काउट व 85 गाइड भाग ले रही है। सभी स्काउट और गाइड को दक्ष प्रशिक्षक शिक्षक सुरेंद्र कुमार चरनाल,गौरी शंकर पारीक,कुलदीप पारीक,कुलदीप खटीक गीता प्रशिक्षण दे रहे हैं।

M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें