आमेट
Amet News : आंचलिक उच्च प्राथमिक विद्यालय आमेट में मातॢ पितॢ पूजन दिवस कार्यक्रम
M. Ajnabee, Kishan paliwal
माता-पिता के हृदय से निकले आशिर्वाद की बराबरी कोई नही कर सकता
आमेट. पूज्य संत श्री आशारामजी बापू द्वारा प्रेरित श्री योग वेदान्त सेवा समिति आमेट के तत्वावधान में नगर के मारू दरवाजा अन्दर स्थित संचालित आंचलिक उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया!
जिसमें बच्चों ने अपने माता-पिता,अभिभावकों व गुरुजनों को तिलक लगाकर, अक्षत व पुष्प चढाकर उन्हें प्रसाद खिलाया तथा उन्हें माला पहनाकर आरती उतारी और उनका शुभ आशीर्वाद ग्रहण किया। बच्चों और माता-पिता के इस भावुक पलों ने सभी को आत्म विभोर कर दिया। विधालय के प्रधानाचार्य करणसिंह चौहान ने बच्चों द्वारा अपने माता-पिता के सम्मान में किए गए इस समारोह की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी अभिभावक प्रतिदिन कुछ समय अपने बच्चों को दें और उन्हें अपनी संस्कृति और संस्कारों से अवगत करवायें। तथा ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में अपने माता-पिता के प्रति स्नेह और आदर बढ़ता है। विद्यालय के बच्चों ने संकल्प लिया कि प्रति वर्ष 14 फरवरी को अपने माता- पिता के साथ सच्चे प्रेम दिवस के रुप में मनाएंगे ।
समिति प्रवक्ता बालेश्वर भाई ने बताया कि जब माता-पिता के हृदय से आशीर्वाद मिलता है। तब जो आत्मसंतोष होता है, उसकी बराबरी कोई नहीं कर सकता है। संत आशारामजी बापू युवा वर्ग को सत्संग में कहा करते हैं कि माता पिता ने सदा तुम्हारे लिए ही जीवन जिया है तुम्हे अब उनके लिए खड़ा होना है, अपनाओ माता पिता पूजन दिवस ताकि वे भी मुस्कुरा सकें।
इस कार्यक्रम में समिति के गंभीर सिंह राठौड़, लादूलाल, प्यारेलाल एव़ं प्रधानाध्यापक करणसिंह चौहान,श्रीमती कृष्णा सुथार, श्रीमती मुराद बानु, श्री मती लक्ष्मी लोहार,उमीशा दयामा, प्रेरणा कंवर, रूप कंवर,सीमा देवी.सहित बड़ी संख्या में माताएं उपस्थित रहीं।
M. Ajnabee, Kishan paliwal





