📅 Tuesday, 06 October 2026 | 01:47 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,382.47 ▲ +472.77 (+0.66%) • निफ्टी 50: 22,555.75 ▲ +133.80 (+0.60%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,530 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,400 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

गरिमा अग्रवाल तेलंगाना कैडर में एक आईएएस अधिकारी के रूप में कार्यरत

📅 10 February 2026, 12:51 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
गरिमा अग्रवाल तेलंगाना कैडर में एक आईएएस अधिकारी के रूप में कार्यरत
गरिमा अग्रवाल तेलंगाना कैडर में एक आईएएस अधिकारी के रूप में कार्यरत

खरगोन.

मध्य प्रदेश के खरगोन की रहने वाली गरिमा अग्रवाल ने देश सेवा के लिए जर्मनी में मिली शानदार नौकरी को ठुकरा कर एक मिसाल कायम की थी। आईआईटी हैदराबाद से इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद उन्हें विदेश में नौकरी का अवसर मिला था, लेकिन उन्होंने भारत लौटकर सिविल सेवा में जाने का निर्णय लिया।

गरिमा ने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी (UPSC) परीक्षा (2017) में 240वीं रैंक हासिल की और आईपीएस (IPS) अधिकारी बनीं थी। हालांकि, उनका मुख्य लक्ष्य आईएएस (IAS) बनना था। हैदराबाद में अपनी पुलिस ट्रेनिंग के दौरान कठिन दिनचर्या के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी।

उनकी मेहनत रंग लाई और 2018 में अपने दूसरे प्रयास में उन्होंने ऑल इंडिया 40 वीं रैंक हासिल कर अपना आईएएस बनने का सपना पूरा किया। वर्तमान में गरिमा अग्रवाल तेलंगाना कैडर में एक आईएएस अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। गरिमा एक बहुत अच्छी कवयित्री भी है। मैं मोनू अपने आप में गर्व महसूस करता हूं कि मैं गरिमा का बैचमेट रहा हूं 9 व 10 कक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर खरगोन।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें