Wednesday, 04 February 2026

मध्य प्रदेश

पूर्व मंत्री रंजना बघेल एवं पूर्व विधायक मुकाम सिंह किराड़े ने संपन्न की नर्मदा परिक्रमा

paliwalwani
पूर्व मंत्री रंजना बघेल एवं पूर्व विधायक मुकाम सिंह किराड़े ने संपन्न की नर्मदा परिक्रमा
पूर्व मंत्री रंजना बघेल एवं पूर्व विधायक मुकाम सिंह किराड़े ने संपन्न की नर्मदा परिक्रमा

व्हील चेयर पर अपनी 95 वर्षीय बुजुर्ग माता जी को करवाई नर्मदा परिक्रमा 

कुक्षी. इस युग में अपनी 95 वर्षीय माँ जो बिस्तर पर अस्वस्थ्य है, उन्हें भी नर्मदा परिक्रमा करवाने वाले पूर्व मंत्री रंजना बघेल एवं पूर्व विधायक मुकाम सिंह किराड़े मंगलवार को नर्मदा परिक्रमा पूर्ण कर कुक्षी लौटने पर सियाराम संगठन एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

विगत 20 दिवस से श्रीमती बघेल एवं श्री किराड़े 95 वर्षीय अपनी माँ अनबाई किराड़े (पटेल) को नर्मदा परिक्रमा पर लेकर गए थे। ओंकारेश्वर से प्रारम्भ हुई इस यात्रा में पूरे परिवार ने यात्रा का आनंद लिया। और इसका समापन भी 20 दिनों बाद ओंकारेश्वर में ही हुआ।

नर्मदा परिक्रमा करने के उपरांत कुक्षी लौटने पर सियाराम संगठन के सुरेश तांतेड़, महेंद्र शर्मा गुड्डू, रितेश पटेल, मनीष सेन, लोकेश चौहान, दीपक नामदेव, अनिल वर्मा, गौरव धाड़ीवाल, विश्वेन्द्र डूंगरवाल, रिंकू गुप्ता सहित भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता लोकेश सरदार, बाबू काग, पवन रावत, लोकेश चौहान, मुकेश भावसार, सुनील तेल्या, निकेश तिरुपति आदि ने स्वागत किया।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News