पालीवाल गौरव : नायशा पुरोहित ने SOF इंटरनेशनल जीके ओलंपियाड में जीता ‘मेडल ऑफ एक्सिलेंस’
इंदौर.
पालीवाल ब्राह्मण समाज इंदौर के लिए गौरव का विषय है, कि समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं पालीवाल सखी के प्रधान संपादक श्री राजेन्द्र-भाग्यवंती पुरोहित (ग्राम. धनवल) की सुपौत्री, श्री अभिषेक–सोनिया पुरोहित की सुपुत्री नायशा पुरोहित ने SOF इंटरनेशनल जनरल नॉलेज ओलंपियाड 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल ऑफ एक्सीलेंस अर्जित किया है, नायशा पुरोहित (ग्राम. उथनोल) के श्री कैलाशचंद्र-शांतिदेवी जोशी की नातिन हैं.
वर्तमान में कक्षा 6वीं, न्यू दिगम्बर पब्लिक स्कूल (एनडीपीएस) खंडवा रोड, इंदौर में अध्ययनरत हैं, उन्होंने इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में न केवल उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए, बल्कि अपने वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल कर विद्यालय, परिवार और समाज का नाम रोशन किया.
SOF ओलंपियाड विश्व स्तर पर आयोजित होने वाली एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक प्रतियोगिता है, जिसमें देश-विदेश के लाखों विद्यार्थी भाग लेते हैं. नायशा पुरोहित की इस उपलब्धि से यह स्पष्ट होता है, कि कम उम्र में भी लगन, परिश्रम और जिज्ञासा से बड़ी सफलताएँ हासिल की जा सकती हैं. नायशा की इस उपलब्धि पर परिवारजनों, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं समाजजनों एवं पालीवाल वाणी एवं पालीवाल गौरव, पालीवाल सखी मीडिया समुह ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. पालीवाल ब्राह्मण समाज की यह होनहार बालिका आने वाले समय में और भी ऊँचाइयाँ छुए यही शुभकामनाएँ.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
कर्नाटक में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो गया : मध्यप्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट कब लागू होगा...?
पालीवाल समाज इंदौर द्वारा आज श्री चारभुजानाथ जी की रेवाड़ी नगर भ्रमण : ठाकुर जी भक्तों को देंगे आशीर्वाद
ऊंचा उठना है तो पहले झुकना सीखें, विनम्रता कमजोरी नहीं महानता की सीढ़ी है : मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज