रतलाम/जावरा

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गद्दार हैं के पोस्टर लगे, कांग्रेस ने विरोध कर FIR की मांग

paliwalwani
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गद्दार हैं के पोस्टर लगे, कांग्रेस ने विरोध कर FIR की मांग
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गद्दार हैं के पोस्टर लगे, कांग्रेस ने विरोध कर FIR की मांग

रतलाम.

रतलाम के दो बत्ती फ्रीगंज चौराहे पर दिग्विजय सिंह के विरोध में बीती रात एक पोस्टर लगाया। जिसमें लिखा है कि वतन के, धर्म के, पूर्वजों के गद्दार, वक्फ बिल का विरोध करने वाले दिग्विजय सिंह। पोस्टर देखकर पुलिस भी अलर्ट हो गई है, पुलिस की ओर से भाजयुमो नेताओं से पोस्टर हटाने के लिए कहा गया है। 

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पोस्टर लगाकर उन्हें अपने वतन, धर्म और पूर्वजों का गद्दार बताया है। इस तरह के पोस्टर लगने से राजनीति गरमा गई है। पोस्टर लगाए जाने के खिलाफ कांग्रेस ने शुक्रवार दोपहर थाने पर प्रदर्शन कर ऐसा करने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। ऐसा हीं होने पर सीएम का पुतला दहन करने और आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

वहीं, पोस्टर के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस नेता स्टेशन रोड थाने पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। यहां कांग्रेस नेताओं ने थाना परिसर में रघुपति राघव राजा राम, भाजपा को सद्बुद्धि दे भगवान का गीत गाकर विरोध किया। साथ ही शनिवार तक एफआईआर दर्ज नहीं होने पर सीएम का पुतला दहन और उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। सड़क पर उतरेंगे : सैलाना के पूर्व विधायक हर्ष विजय गहलोत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद को गद्दार कहना निंदनीय है। भाजपा तानाशाही कर रही है और आपस में लड़ाने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने पोस्टर लगाए हैं। हमने इसके सबूत पुलिस को सौंपे हैं। अगर, कल तक एफआईआर नहीं होती है, तो हम सड़क पर उतरेंगे।

हमनें पोस्टर लगाए हैं  : भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल संसद के दोनों सदनों से पास होने के बाद देश में लागू हो गया है। लेकिन, कांग्रेस के नेता इसका भी विरोध कर राजनीति कर रहे हैं। इसी को लेकर हमनें पोस्टर लगाए हैं।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News