Wednesday, 25 February 2026

रतलाम/जावरा

रतलाम मंडल में ब्‍लॉक के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित

जगदीश राठौर
रतलाम मंडल में ब्‍लॉक के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित
रतलाम मंडल में ब्‍लॉक के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित

जगदीश राठौर

रतलाम. पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के मल्हारगढ़ यार्ड–मंदसौर यार्ड के मध्य दोहरीकरण कार्य के चलते रतलाम मंडल की कुछ ट्रेनें प्रभावित होगी पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार  के अनुसार प्रभावित ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है.

1. तत्काल प्रभाव से 01मार्च 2026 तक उज्जैन से चलने वाली गाड़ी संख्या 69231 उज्जैन– चित्तौड़गढ़ पैसेंजर, रतलाम रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा  रतलाम से चित्तौड़गढ़ के मध्य निरस्त रहेगी।

2. तत्काल प्रभाव से 01 मार्च 2026 तक चित्तौड़गढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 69232 चित्तौड़गढ़ –उज्जैन पैसेंजर, रतलाम रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा चित्तौड़गढ़ से  रतलाम के मध्य निरस्त रहेगी।

3. 27 फरवरी 2026 को जमुना ब्रिज से चलने वाली गाड़ी संख्या 19818 जमुना ब्रिज–रतलाम एक्सप्रेस, चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा चित्तौड़गढ़ - रतलाम के मध्य निरस्त रहेगी।

4. 28 फरवरी 2026 को रतलाम से चलने वाली गाड़ी संख्या 19327 रतलाम–उदयपुर सिटी एक्सप्रेस, चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा रतलाम - चित्तौड़गढ़ के मध्य निरस्त रहेगी।

5. 25 फरवरी एवं 28 फरवरी 2026 को चित्तौड़गढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 79304 चित्तौड़गढ़ रतलाम डेमू मार्ग में एक घंटा रेगुलेट होगी। 

6. 26 फरवरी, 27 फरवरी एवं 01 मार्च 2026 तक गाड़ी संख्या 79304 चित्तौड़गढ़ रतलाम डेमू मार्ग में 30 मिनिट रेगुलेट होगी। 

7. 25 फरवरी को जयपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 09723 जयपुर बांद्रा स्पेशल मार्ग में 01 घंटा 30 मिनट रेगुलेट होगी।

8. 24 फरवरी 2026 को रामेश्वरम से चलने वाली गाड़ी संख्या 20497 रामेश्वरम फिरोजपुर एक्सप्रेस मार्ग में 20 मिनट रेगुलेट होगी।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News