📅 Saturday, 05 September 2026 | 10:47 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.57 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.25 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹156,665 🥈 चांदी (1kg): ₹249,900 ⛅ इंदौर: 25°C (आंशिक बादल)
अपराध

एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने नाबालिग लड़की पर कुल्हाड़ी से हमला : गर्दन में रस्सी बांधकर छत से लटकाया

📅 06 June 2026, 11:08 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने नाबालिग लड़की पर कुल्हाड़ी से हमला : गर्दन में रस्सी बांधकर छत से लटकाया
एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने नाबालिग लड़की पर कुल्हाड़ी से हमला : गर्दन में रस्सी बांधकर छत से लटकाया

शिवपुरी. मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एकतरफा प्यार में एक सिरफिरे ने नाबालिग लड़की पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. इसके बाद रस्सी से गले में फंदा डालकर छत से लटका दिया और बाद में उसे नीचे फेंक दिया. इस हमले में नाबालिग की हालत गंभीर है. उसके इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है.

यह घटना खोड़ चौकी क्षेत्र के ग्राम चंदावली की है. यहां नाबालिग लड़की अपने घर पर अकेली थी, उसके परिजन खेत पर गए हुए थे. इसी दौरान आरोपी धर्मेंद्र परिहार पीड़िता के घर पहुंचा. एकतरफा प्यार को लेकर उसके मन में रंजिश पनप रही थी. घर पहुंचते ही आरोपी ने नाबालिग लड़की पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

हमले के बाद किसी तरह घायल नाबालिग जान बचाने के लिए घर की छत पर पहुंची. लेकिन आरोपी उसका पीछा करता रहा. छत पर पहुंचते ही आरोपी ने उसके गले में रस्सी का फंदा डालकर उसे छत से लटका दिया और फिर कुछ देर में उसे छत से नीचे फेंक दिया. इस वारदात का वीडियो भी सामने आया है. वारदात के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. पुलिस ने तुरंत घायल हालत में लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया.

इस क्रूरता ने पूरे इलाके को दहला दिया. घटना की खबर मिली तो ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की. चक्का जाम करीब 5 घंटे तक चला, जिससे इलाके में यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा. स्थिति बिगड़ती देख प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. नायब तहसीलदार भौंती शुभम गर्ग ने ग्रामीणों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया. काफी समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए.

पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए मुख्य आरोपी धर्मेंद्र परिहार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि इस वारदात में शामिल उसके कुछ साथियों और परिजनों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और उनकी तलाश जारी है. एडिशनल एसपी शिवपुरी संजीव मुले ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें