📅 Sunday, 18 October 2026 | 04:53 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,729.27 ▲ +413.66 (+0.56%) • निफ्टी 50: 23,146.15 ▲ +148.80 (+0.65%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹212,500 • 🌧️ उज्जैन: 31°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
रतलाम/जावरा

5 करोड रुपए की लागत से मध्य प्रदेश का पहला गो - चिकित्सालय सूजापुर में बनेगा, मकर संक्रांति को होगा भूमि पूजन

📅 03 January 2026, 08:13 PM • ✍️ जगदीश राठौर • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
5 करोड रुपए की लागत से मध्य प्रदेश का पहला गो - चिकित्सालय सूजापुर में बनेगा, मकर संक्रांति को होगा भूमि पूजन
5 करोड रुपए की लागत से मध्य प्रदेश का पहला गो - चिकित्सालय सूजापुर में बनेगा, मकर संक्रांति को होगा भूमि पूजन

जगदीश राठौर

रतलाम. रतलाम जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर पिपलोदा तहसील के अंतर्गत ग्राम सूजापुर में करीब 5 करोड रुपए की लागत से मध्य प्रदेश का पहला गो- चिकित्सालय रतलाम जिले के पिपलोदा तहसील के अंतर्गत ग्राम सूजापुर में श्री कामधेनु शक्तिपीठ द्वारा 100 बीघा जमीन में बनेगा.

आगामी 14 जनवरी 2026 को इसका भूमि पूजन कार्यक्रम विशाल पैमाने पर होगा, संपूर्ण निर्माण पर 2 वर्ष लगेंगे. गो क्रांतिकारी संत स्वामी श्री गो शरणानंद जी महाराज ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि दाता देवी फाउंडेशन व अन्य सहयोगी संस्थान द्वारा नव निर्माणाधीन गो चिकित्सालय में 100 गायो का वार्ड बनेगा, जहां गोवंश की निशुल्क चिकित्सा होगी.

एक्सीडेंट की स्थिति में गोवंश को यहां लाकर उपचार किया जाएगा. गोवंश के उपचार के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था भी करने का प्रयास रहेगा. इसके अलावा देश के हर जिले में 1008 गौशाला का निर्माण किया जाएगा. आपने बताया कि आगामी 27 अप्रैल 2026 को संपूर्ण भारत के 750 जिले में तहसीलदार के माध्यम से गोवंश की रक्षा व गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए प्रार्थना पत्र दिए जाएंगे.

यदि सरकार ने नहीं सुना तो देश के सभी राज्यपाल को अलग-अलग प्रांतो से प्रार्थना पत्र देने के उपरांत भी यदि मांग पूरी नहीं हुई, तो आगामी 27 फरवरी 2027 को  30 -30 गौ रक्षक प्रत्येक जिले से सात-सात दिन के लिए धरने पर बैठेंगे. यदि फिर भी केंद्र सरकार ने अनसुना किया तो, आगामी 15 अगस्त 2027 को नई दिल्ली में 60 संत आमरण अनशन करेंगे. यदि महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री ने दोनों मांग स्वीकार कर ली, तो महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के मंदिर बनाकर इनकी पूजा करेंगे.

पत्रकार वार्ता में हनुमान गढ़ी अयोध्या के संत श्री चैतन्य जी महाराज, उज्जैन के संत श्री रामेश्वर दास जी व आयोजन समिति प्रमुख देवेंद्र शर्मा उपस्थित थे. स्वामी जी ने आचार्य निकेतन कृष्ण जी महाराज द्वारा आगामी  8 से 14 जनवरी तक गो -भागवत कथा एवं दिव्य महा दरबार की जानकारी भी मीडिया को दी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें