📅 Saturday, 24 October 2026 | 09:11 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

LIC की 9 लाख के इंवेस्टमेंट पर मिल रहा 1 करोड़ से ज्यादा का फायदा

📅 09 July 2021, 03:19 PM • ✍️ Admin • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
LIC की 9 लाख के इंवेस्टमेंट पर मिल रहा 1 करोड़ से ज्यादा का फायदा
LIC की 9 लाख के इंवेस्टमेंट पर मिल रहा 1 करोड़ से ज्यादा का फायदा

आज के समय में लोग अपने और अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी को चुन रहे हैं. भारतीय जीवन बीमा प्राधिकरण वर्तमान में कई प्रकार की जीवन बीमा पॉलिसी अपलब्ध करा रही है. वहीं LIC की जीवन उमंग पॉलिसी आज के समय में कई पॉलिसीधारकों की पहली पसंद बनी हुई है.

7 से लेकर 8 प्रतिशत गारंटीड रिटर्न

LIC की जीवन उमंग पॉलिसी के तहत लोगों को पूरी जिंदगी का इंश्योरेंस देने के साथ गारंटीड रिटर्न भी मुहैया कराता है. इस पॉलिसी के तहत पॉलिसीधारक को 100 साल की उम्र तक का प्रोटेक्शन दिया जाता है. इस पॉलिसी के तहत प्रीमियम के पूरी तरह जमा हो जाने के बाद पॉलिसीधारक को गारंटीड अमाउंट के तौर पर हर साल सम एश्योर्ड का 7 से लेकर 8 प्रतिशत तक तक मुहैया कराया जाता है.

वहीं पॉलिसीधारक की डेथ होने की दशा में परिजनों को डेथ बेनेफिट दिया जाता है. इस पॉलिसी की मैच्योरिटी पॉलिसीधारक की 100 साल उम्र होने पर पूरी होती है. इसलिए अगर पॉलिसीधारक के 100 साल तक जीवित रहने पर उसे पॉलिसी का मैच्योरिटी अमाउंट भी दिया जाता है. इस पॉलिसी को इस प्लान के तहत न्युनतम आयु 90 दिन निर्धारित की गई है. वहीं अधिकतम उम्र आपके प्रीमियम पेइंग टर्म पर निर्भर करता है. वहीं इस प्लान में कम से कम दो लाख का मिनिमम सम एश्योर्ड रखा गया है. वहीं इसमें अनलिमिटेड सम एश्योर्ड तक इंवेस्ट किया जा सकता है.

10 लाख के प्लान पर मिलेगा1 करोड़ से ज्यादा का रिटर्न

इस पॉलिसी के तहत पॉलिसीधारक को एक निर्धारित समय सीमा तक प्रीमियम की राशी जमा करनी होती है. प्रीमियम के समय सीमा पूरी होने के बाद पॉलिसीधारक को गारंटीड अमाउंट के रूप में सम एश्योर्ड का 7 से लेकर 8 प्रतिशत तक मिलता है. उदाहरण के लिए अगर एक व्यक्ति 30 साल की उम्र में 10 लाख सम एश्योर्ड का प्लान 30 साल के लिए लेता है तो उसे हर साल 30,326 अमाउंट जमा करनी होती है. जिसे पॉलिसीधारक 30 साल तक जमा करता है. 30 साल तक प्रीमियम राशी जमा करने के बाद पॉलिसीधारक को हर साल सम एश्योर्ड का 8 प्रतिशत तक रिटर्न मिलता है. जिसका मतलब 10 लाख के सम एश्योर्ड पर प्रीमियम होने की दशा में पॉलिसीधारक को हर साल 80 हजार रुपए का भुगतान किया जाता है.

मैच्योरिटी अमाउंट के रुप में 79 लाख 80 हजार का रिटर्न

वहीं पॉलिसीधारक के 100 साल की उम्र तक जिंदा रहने पर पॉलिसीधारक को मैच्योरिटी अमाउंट के रुप में 79 लाख 80 हजार का भुगतान किया जाएगा. इस तरह देखा जाए तो पॉलिसीधारक ने पॉलिसी के तहत 30 साल में कुल 9 लाख 10 हजार के करीब भुगतान किया और पॉलिसी के गारंटीड अमाउंट के तौर पर 60 साल से लेकर 100 साल की उम्र तक लगभग 40 साल तक सालाना 80 हजार का लाभ मिला वहीं 100 साल की उम्र पूरा करने पर पॉलिसीधारक को 79 लाख 80 हजार का भुगतान किया गया. इस तरह पॉलिसी के तहत पॉलिसीधारक को 60 साल से 100 साल की उम्र में कुल 32 लाख का भुगतान किया गया. वहीं मैच्योरिटी अमाउंट के रुप में 79 लाख 80 हजार को जोड़ा जाए तो पॉलिसीधारक को एक करोड़ 11 लाख का अमाउंट कंपनी द्वारा भुगतान किया जा रहा है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें