मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा ऐलान : राजस्थान में 19 नए जिले बनाने की घोषणा
जयपुर :
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में जिला बनाने के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आजादी के बाद भारत में पहली बार एक साथ किसी राज्य में 19 जिले बनाए गए हैं। तब भी जब किसी प्रदेश को बांट गया हो। फिर चाहे उत्तर प्रदेश से अलग होकर बना उत्तराखंड की बात हो या फिर मध्यप्रदेश से अलग होकर बना छत्तीसगढ़ हो।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का चुनावी साल में बड़ा ऐलान किया है. राजस्थान में 19 नए जिले बनाने की घोषणा की है. राज्य में पहले से 33 जिले थे. अब राजस्थान में कुल 50 जिले होंगे. यहां में पिछले कई दशक से नए जिले बनाने की मांग की जा रही थी. राजस्थान में तीन नए संभाग यानी डिवीजन बनाने का भी ऐलान किया गया है. इसके साथ ही अब राज्य में 10 डिवीजन होंगे.
सीएम ने सदन में नए जिले बनाने की घोषणा हुए बताया कि जयपुर उत्तर, जयपुर दक्षिण, जोधपुर पूर्व, जोधपुर पश्चिम, कोटपुतली, बहरोड़, डीडवाना, दूदू, सांचौर, डीग, शाहपुरा, केकड़ी, सलूंबर, अनूपगढ़, ब्यावर, बालोतरा, गंगापुर सिटी, फलौदी, खैरथल, नीमकथाना, ब्यावर नए जिले होंगे. वहीं, बांसवाड़ा, सीकर और पाली नए संभाग बनेंगे.
राजस्थान में पिछले दो दशक से नए जिले बनाने की मांग हो रही थी. हर राजनीतिक दल के नेता और विधायक नए जिलों की मांग कर रहे थे. गहलोत ने तकरीबन उन सभी इलाकों को जिलों बनाने के ऐलान कर दिया जिनकी मांग हो रही थी. राजस्थान में जिलों की मांग बड़ी राजनीतिक मांग है.
(Kishan paliwal. M. ajnabee...✍️)
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
राजस्थान में चक्रवाती तूफान अर्णब का असर : कई संभागों में बारिश का अलर्ट : 3 डिग्री तक पारा गिरा, सर्दी बढ़ी
पंचायत आम चुनाव-2026 : तृतीय मतदान चरण के ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन पूर्ण, 5 पंचायत समिति क्षेत्रों के लिए 715 सीयू एवं 1430 बीयू आवंटित
पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : निर्वाचन पर्यवेक्षक लोकेश कुमार सहल ने ईवीएम कमिश्निंग कार्यों का किया निरीक्षण