📅 Monday, 09 November 2026 | 12:46 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 80,999.40 ▲ +1,689.40 (+2.13%) • निफ्टी 50: 24,986.40 ▲ +449.80 (+1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,600 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,400 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
जयपुर

जयपुर और सीकर में आठ लोगों की आत्महत्या से हड़कंप, 8 पैकेट जहर खाकर मां-4 बच्चों ने किया सुसाइड

📅 11 October 2025, 09:40 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जयपुर और सीकर में आठ लोगों की आत्महत्या से हड़कंप, 8 पैकेट जहर खाकर मां-4 बच्चों ने किया सुसाइड
जयपुर और सीकर में आठ लोगों की आत्महत्या से हड़कंप, 8 पैकेट जहर खाकर मां-4 बच्चों ने किया सुसाइड

जयपुर.

राजस्थान के जयपुर और सीकर जिले में दो परिवारों के आठ लोगों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि जयपुर में एक बुजुर्ग व्यक्ति, उनकी पत्नी और बेटे ने किराए के मकान में कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली.

सीकर में एक परिवार के 5 लोगों ने सामूहिक सुसाइड कर लिया. मां ने 3 बेटों और 1 बेटी के साथ फ्लैट में जहर खाकर जान दे दी. घटनास्थल पर जहर के 10 पैकेट मिले हैं, इनमें से 8 का यूज किया गया. मौके से एक लिक्विड जहर भी पुलिस को मिला है. पुलिस ने आशंका जताई है कि तीनों ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या की है.

मौके से किसी अन्य संदिग्ध वस्तु की बरामदगी नहीं हुई है. थाना प्रभारी (CI) हवा सिंह ने बताया कि कमरे में एक टेबल पर अंग्रेजी में लिखा गया सुसाइड नोट मिला है, जिसमें एक परिचित व्यक्ति पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है. सुसाइड नोट के आधार पर परिजनों ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है.

पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह जब उनके कमरे का दरवाजा देर तक नहीं खुला, तो मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर शवों को बरामद किया. करणी विहार के थानाधिकारी हवा सिंह ने बताया कि रूपेंद्र शर्मा (63), उनकी पत्नी सुशीला शर्मा (58) और उनके बेटे पुलकित शर्मा (32) मृत पाए गए.

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि उन्होंने कल रात जहर खा लिया था। थानाधिकारी ने बताया प्राथमिक जांच से पता चला कि परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और मामले की जांच जारी है. वहीं सीकर में एक महिला ने पति से विवाद के बाद अपने चार बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि परिवार यहां एक फ्लैट में रहता था.

सीकर सदर थानाधिकारी इंद्राज मरोदिया ने बताया इमारत के अन्य निवासियों ने शनिवार सुबह महिला के फ्लैट से बदबू आने की शिकायत की. पुलिस मौके पर पहुंची और गेट खोला. फ्लैट में किरण (35), बेटा सुमित (18), आयुष (चार) व अवनीश (तीन) और बेटी स्नेहा (13) के सड़े-गले शव मिले. उन्होंने बताया कि संदेह है कि परिवार ने दो-तीन दिन पहले जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी. अधिकारी ने बताया कि महिला के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है.

गेट खोला तो अंदर 5 लोगों के शव मिले

जानकारी के अनुसार, पति से अनबन के चलते महिला किरण अपने बच्चों के साथ पालवास रोड स्थित अनिरुद्ध रेजिडेंसी में रह रही थी। 5 लोगों के सुसाइड की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

पुलिस के अनुसार, इन लोगों ने आत्महत्या कुछ दिन पहले ही कर ली थी. शव बुरी तरह से सड़ चुके हैं. फ्लैट से दुर्गंध आने पर बिल्डिंग में रहने वाले दूसरे लोगों ने पुलिस को सूचना दी. स्थिति इतनी गंभीर थी कि अंदर घुसने में भी कठिनाई हो रही थी. दुर्गंध को कम करने के लिए अगरबत्ती और इत्र का उपयोग किया गया, इसके बाद पुलिस टीम अंदर जा पाई. 

जानकारी के अनुसार, किरण उर्फ पिंकी चौधरी का पहले पति से 2019 में तलाक हो गया था. पहले पति से किरण को 2 बच्चे थे. दूसरे पति से भी 2 बच्चे थे, 2 बच्चों की पहचान सुमित और स्नेहा रूप हुई है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ में जुटी है. 

सीओ धोद सुरेश शर्मा ने बताया कि फ्लैट काफी दिनों से बंद था और उससे दुर्गंध आ रही थी. बिल्डिंग में रहने वाले अन्य लोगों ने इसकी सूचना दी. इसके बाद आज गेट खोला गया, तो अंदर 5 लोगों के शव मिले, जो बुरी तरह सड़ चुके थे और काले पड़ गए थे. फ्लैट पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से बंद था. 

आठ लोगों की आत्महत्या से हड़कंप, 8 पैकेट जहर खाकर मां-4 बच्चों ने किया सुसाइड 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें