📅 Thursday, 29 October 2026 | 06:32 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,246.03 ▼ -360.77 (-0.49%) • निफ्टी 50: 22,698.85 ▼ -54.35 (-0.24%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,030 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,200 • 🌤️ उज्जैन: 22°C (हल्के बादल)
जयपुर

राजस्थान में 3 दिन पहले मानसून की विदाई शुरू हुई : दो दिन बाद चार जिलों में बारिश का अलर्ट, दिन और रात का तापमान बढ़ने लगा

📅 15 September 2025, 11:44 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
राजस्थान में 3 दिन पहले मानसून की विदाई शुरू हुई : दो दिन बाद चार जिलों में बारिश का अलर्ट, दिन और रात का तापमान बढ़ने लगा
राजस्थान में 3 दिन पहले मानसून की विदाई शुरू हुई : दो दिन बाद चार जिलों में बारिश का अलर्ट, दिन और रात का तापमान बढ़ने लगा

जयपुर.

राजस्थान में मानसून ने समय से पहले विदाई लेना शुरू कर दिया। इसमें जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर शामिल हैं। इनके अलावा जोधपुर, नागौर और बाड़मेर का कुछ हिस्सा भी है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, प्रदेश में लगातार बढ़ रहा उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव मानसून की विदाई के लिए अनुकूल वातावरण बना रहा ​है। जल्द ही ये राज्य के अन्य हिस्सों से भी वापस लौट जाएगा।

मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- प्रदेश से मानसून की विदाई का चरण 17 सितंबर से शुरू होता है, लेकिन इस बार तीन दिन पहले यानी 14 सितंबर से मानसून वापस लौटना शुरू हो गया। दूसरी तरफ 17 सितंबर को चार जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह 18 सितंबर को भी रहेगा। 

इन शहरों में हल्की बारिश रविवार को स्थानीय स्तर पर सवाई माधोपुर, टोंक, जयपुर और दौसा जिलों में दोपहर बाद बादल छाए और हल्की बारिश हुई। सवाई माधोपुर के तलवाड़ा में 5MM बरसात दर्ज हुई। जयपुर के मानसरोवर, प्रतापनगर, सांगानेर, जगतपुरा के एरिया में कहीं-कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई।

दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी 

राज्य में मौसम ड्राय होने के साथ ही दिन के बाद अब रात में भी तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने लगी है। रविवार को श्रीगंगानगर, चूरू, जैसलमेर, पिलानी में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा तापमान 37.6 श्रीगंगानगर, चूरू में 37.4, जैसलमेर में 37.1, पिलानी में 37.3, बीकानेर, ​फलोदी्, बाड़मेर में 36.2, अलवर में 36.5, अजमेर में 33.5, जयपुर में 34.8, सीकर में 35, कोटा में 34.6, चित्तौड़गढ़ में 35.7, उदयपुर में 32.5, नागौर में 33.6, करौली में 35.8, दौसा में 35.4, पाली में 32.6 और हनुमानगढ़ में 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अब आगे क्या? मौसम केन्द्र जयपुर ने 16 सितंबर तक प्रदेश में मौसम ड्राय रहने और कुछ स्थानों पर स्थानीय स्तर पर बादल बनने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें