Saturday, 21 February 2026

जयपुर

फलोदी में हुए भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत

paliwalwani
फलोदी में हुए भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत
फलोदी में हुए भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत

जयपुर. फलोदी जिले के मतोड़ा क्षेत्र में रविवार 2 नबंवर 2025 भारत माला रोड पर एक भीषण सड़क हादसे में टूरिस्ट ट्रैवलर बस के खड़े ट्रेलर में जा घुसने से 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई

फलोदी में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने तत्काल जयपुर से सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी को रवाना किया है। इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से फोन पर बात की है। सीएम ने घायलों को समुचित इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं पटना से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस हादसे पर दुख जताया है।

सीएम ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'फलोदी के मतोड़ा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को सभी घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए हैं। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति दें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताया दुख

दूसरी तरफ बिहार में चल रहे चुनाव प्रचार के चलते पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मौजूदा समय में पटना में हैं। अशोक गहलोत ने कहा कि 'मुझे पटना में अभी समाचार मिला है कि फलोदी के मतोड़ा में सड़क हादसे में 18 लोगों की मृत्यु हुई है। यह सुनकर मन बेहद दुखी है। मैं ईश्वर से सभी दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं उनके परिजनों को हिम्मत देने तथा घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'

प्रदेश के बड़े नेताओं ने जताया दुख

इसके साथ ही हादसे पर प्रदेश के बड़े नेताओं ने दुख जताया है। डिप्टी सीएम दीया कुमारी, कांग्रेस नेता टीकाराम जूली, कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा, हनुमान बेनीवाल और गजेंद्र सिंह शेखावत समेत प्रदेश के बड़े नेताओं ने हादसे पर दुख जताया है, साथ ही पीड़ितों के साथ होने की बात कही है।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News