कमाई का सुनहरा मौका : 1 से 3 नवंबर तक लगाएं पैसा, 15 दिन में हो सकता है बढ़िया मुनाफा, जाने
डेकोरेटिव एस्थेटिक्स इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी एसजेएस एंटरप्राइजेज जल्द ही बाजार में अपना आईपीओ लेकर आने वाली है. कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 1 नवंबर को ओपन होगा. आप 3 नवंबर तक इसमें पैसा लगा सकते हैं. वहीं, एंकर निवेशकों के लिए आईपीओ 29 अक्टूबर को ओपन हो जाएगा. आइए आपको इस आईपीओ के बारे में डिटेल में बताते हैं-
जानें IPO के बारे में जरूरी बातें-
- इस इश्यू के लिए कंपनी ने प्राइस बैंड 531-542 रुपये तय किया है.
- इश्यू के लिए 27 शेयरों का लॉट साइज तय किया गया है.
- अपर प्राइस बैंड के हिसाब से देखें तो निवेशकों को 14634 रुपये का निवेश करना होगा.
- कंपनी स्टॉक्स का अलॉटमेंट 10 नवंबर को करेगी.
- इसके अलावा लिस्टिंग की बात की जाए तो वह 15 नवंबर को होगी.
- इश्यू के लिए कंपनी ने रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट को तय किया है.
800 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी
यह भी पढ़े : एक रुपये के पुराने सिक्के से आप बन सकते है करोड़पति ! !
ये भी पढ़े : बंद होगा व्हाट्सप्प! 1 नवम्बर से इन स्मार्टफोन में नहीं चलेगा WhatsApp, कही आपका फ़ोन तो शामिल तो नहीं देखे लिस्ट
आपको बता दें कंपनी आईपीओ के जरिए 800 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान बना रही है. यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल होगा. इसमें कोई भी नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा. आईपीओ का 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (QIB), 35 फीसदी हिस्सा खुदरा निवेशकों और 15 फीसदी हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स के लिए आरक्षित किया गया है.
जानें क्या है कंपनी का कारोबार?
अगर कंपनी की बात की जाए तो यह डेकोरेटिव एस्थेटिक्स इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी जोकि इस समय बाजार में अपने सौंदर्य प्रोडक्ट के लिए काफी फेमस है. इसकी रेंज उपभोक्ताओं को काफी पसंद है. इसके अलावा कंपनी दोपहिया, पैसेंजर, कंज्यूमर एप्लांयसेज, मेडिकल डिवाइसेज जैसे प्रोडक्ट में भी कारोबार करती है. एसजेएस एंटरप्राइजेज की बेंगलूरू और पुणे में मैन्यूफैक्चरिंग फैसिलिटीज है.
ये भी पढ़े : MUTUAL FUND INVESTMENT : निवेश से पहले इन 8 बातों का रखें ध्यान, वरना सकता है नुकसान
कितना बढ़ा है कंपनी का प्रॉफिट
कंपनी की फाइनेंशियल स्थिति की बात की जाए तो पिछले 3 सालों में कंपनी का शुद्ध मुनाफा बढ़ा है. वित्त वर्ष में इसका शुद्ध मुनाफा 37.60 करोड़ रुपये था जो वित्त वर्ष 2020 में बढ़कर 41.28 करोड़ रुपये हो गया था. इसके अगले वित्त वर्ष में यह बढ़कर 47.76 करोड़ रुपये हो गया.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
प्रीमियम और एसआईपी तो भर रहे हैं, लेकिन क्यों? कहीं आपकी जिंदगी आपको कोल्हू का बैल तो नहीं बना रही? : भरतकुमार सोलंकी
पांच आईपीओ 26 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026 के बीच अभिदान के लिए खुलेंगे : 2,600 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी