Bharat Electronics Limited : में प्रोजेक्ट इंजीनियर सहित कई पदों पर निकली वैकेंसी
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने ट्रेनी और प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों (BEL Recruitment 2021) के लिए आज यानी 6 दिसंबर 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in के जरिए 26 दिसंबर 2021 आवेदन कर सकते हैं. प्रोजेक्ट इंजीनियर के कुल 36 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें इन पदों (BEL Bharti 2021) के लिए रजिस्टर्ड डाक के जरिए ही आवेदन करना होगा.
रिक्त पदों की संख्या
प्रोजेक्ट इंजीनियर, सिविल – 24 पद
प्रोजेक्ट इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल – 6 पद
प्रोजेक्ट इंजीनियर, मैकेनिकल – 6 पद
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों (BEL Bharti 2021) पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित स्ट्रीम में चार वर्षीय इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए. अधिक शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.
आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. अभ्यर्थियों के आयु की गणना 1 दिसंबर 2021 से की जाएगी. वहीं अधिकतम उम्र की सीमा में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट दी गई है.
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाएगा. अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
प्रीमियम और एसआईपी तो भर रहे हैं, लेकिन क्यों? कहीं आपकी जिंदगी आपको कोल्हू का बैल तो नहीं बना रही? : भरतकुमार सोलंकी
पांच आईपीओ 26 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026 के बीच अभिदान के लिए खुलेंगे : 2,600 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी