📅 Thursday, 24 September 2026 | 11:07 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,155.21 ▼ -673.04 (-0.90%) निफ्टी 50: 23,231.70 ▼ -215.10 (-0.92%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,350 🥈 चांदी (1kg): ₹241,800 ☁️ उज्जैन: 29°C (बादल छाए रहेंगे)
स्वास्थ्य

प्याज काटते वक्त च्युइंगम खाने से नहीं आते आंसू!, जानिए इसके पीछे का कारण

📅 21 December 2021, 10:37 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्याज काटते वक्त च्युइंगम खाने से नहीं आते आंसू!, जानिए इसके पीछे का कारण
प्याज काटते वक्त च्युइंगम खाने से नहीं आते आंसू!, जानिए इसके पीछे का कारण

नई दिल्ली। प्याज एक ऐसी सब्जी है जिसके डालने मात्र से घर के जायके का स्वाद बढ़ जाता है। लेकिन प्याज को काटते समय हमारी आंखों में आसू आ जाते हैं। इतना ही नहीं आज-कल प्याज हमें महंगाई की आंसू भी रूला रहा है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आखिरकार प्याज काटते समय हमारी आंखे जलने क्यों लगती हैं। चलिए आज हम आपको इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण बताते हैं।

इस कारण से आते हैं आंसू

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्याज में एक साइन-प्रॉपेंथियल-एस-ऑक्साइड नामक एक रसायन पाया जाता है, हम जैसे ही प्याज को काटते हैं तो आंखों की लेक्राइमल ग्लैंड को वो उत्तेजित कर देता है और आंखों में आंसू आ जाते हैं। हालांकि, प्याज काटते समय अगर हम कुछ चीजों का ध्यान रखते हैं तो आंसू आने से रोका जा सकता है।

च्युइंगम का इस्तेमाल करके

सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग रहा है, लेकिन ये सच है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार च्युइंगम में ऐसे एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो हमारी आंखों की लेक्राइमल ग्लैंड को उत्तेजित होने से रोकता है। ऐसे में जाहिर सी बात है कि अगर प्याज काटते वक्त हम च्युइंगम चबाएंगे तो हमारी आंखों की लेक्राइमल ग्लैंड उत्तेजित नहीं होगी और जब ग्लैंड उत्तेजित नहीं होगी तो आंख से आंसू नहीं आएंगे। हालांकि च्युइंगम इसमें कितना कारगर है ये साफ नहीं हो सका है। च्युइंगम के अलावा आप इन तरीकों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

कभी भी प्याज को फोड़े नहीं

प्याज को कभी भी फोड़ना नहीं चाहिए। क्योंकि इसमें से एंजाइम निकलते हैं, ऐसे में हमेशा इसे तेज धार वाले चाकू से काटे, ताकि वो जल्दी से जल्दी कट सके।

प्याज काटने से पहले उसे फ्रीजन में रखे

प्याज को काटने से पहले उसे फ्रीजर में 10-15 मिनट तक ठंडा होने के लिए रख दे। इससे हवा में मिलने वाले एसिड एंजाइम की मात्रा कम हो जाती है और इसके स्वाद पर भी असर नहीं पड़ता है। ध्यान रहे इसे ज्यदादेर तक फ्रिज में नहीं रखे।

ब्रेड का एक छोटा सा टुकड़ा अपने मुंह में रखे

जानकार मानते हैं कि ऐसा करने से प्याज काटते समय आंसू नहीं आते है। बस आपको ब्रेड को एकदम धीरे-धीरे चबाना होता है। इसे चबाने से मुंह में पानी आएगा, लेकिन आंखों से पानी नहीं निकलेगा। इसके अलावा प्याज काटते समय सिरका का इस्तेमाल करें, इससे एंजाइम का असर निष्क्रिय हो जाता है।

इनका भी कर सकते हैं इस्तेमाल

घरेलू नुस्खों के अलावा आप मुखौटे या गैस टाइट चश्मे का भी प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा आप कॉन्टेक्ट लेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपकी आंखों और गैस के बीच एक अवरोध का काम करते हैं।

सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है प्याज

प्यााज चाहे हमें कितना भी क्यों न रूलाए लेकिन सेहत के लिए ये काफी फायदेमंद है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। प्याज कई तरह के पोषक तत्व और खनिज से भरपूर होता है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, सोडियम, पोटेशियम, सेलेनियम, फास्फोरस, विटामिन सी, विटामिन बी 6 और फाइबर होता है। ये तत्व हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें