स्वास्थ्य
प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए,जानिए कैसे यह 3 चाजें खाने से फिट रहेंगे मां-बच्चे
PALIWALWANI
Pregnancy Diet Plan: प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। ऐसे में इस दौरान छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। मां और बच्चे के लिए एक छोटी सी गलती काफी गंभीर साबित हो सकती है। प्रेगनेंसी में महिलाओं के स्वास्थ्य के साथ-साथ जरूरी पोषण का भी ख्याल रखना पड़ता है। महिलाओं को हेल्दी औरयुक्त चीजों को भी खाने में शामिल करना चाहिए।
गर्भवती महिलाओं को अपने दिन की शुरुआत हेल्दी नाश्ते के साथ करना चाहिए। सुबह खाली पेट लिया गया पहला भोजन दिनभर बॉडी में ऊर्जा को बनाए रखता है। ऐसे में हम आपके लिए सुबह के नाश्ते में शामिल करने के लिए तीन चीजों के बारे में बताएंगे, जिसको आप खा सकती हैं। इससे मां और शिशु दोनों हेल्दी और फिट बने रहेंगे।
भीगा हुआ बादाम
आप भीगे हुए बादाम से अपने दिन की शुरुआत कर सकती हैं। आप रात के समय सोने से पहले 5-6 बादाम को भिगो दें और सुबह उठने के बाद खा लें। इसमें विटामिन E, मैग्नीशियम, प्रोटीन और कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो गर्भ में बच्चे के मस्तिष्क विकास में मदद करते हैं और मां के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।
नारियल पानी
गर्भवती महिलाओं को सुबह के समय एक गिलास नारियल का पानी जरूर पीना चाहिए। इसको पीने से बॉडी हाइड्रेटेड रहती है। गर्भवस्था के दौरान महिलाओं को इलेक्ट्रोलाइट्स की बहुत जरूरत पड़ती है। यह शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है।
केला
आप सुबह के समय केला भी खा सकती हैं। इसमें पोटैशियम, विटामिन B और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। सुबह खाली पेट पका हुआ केला खाने से बॉडी में भरपूर एनर्जी मिलती है। यह पाचन को भी बेहतर बनाता है। इसको खाने से मां दिनभर एक्टिव रहती है।