📅 Sunday, 25 October 2026 | 12:09 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
धर्मशास्त्र

नौकरी या कारोबार को लेकर हैं, परेशान तो करें पेड़ से जुड़े ये चमत्कारी उपाय

📅 31 May 2026, 01:19 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
नौकरी या कारोबार को लेकर हैं, परेशान तो करें पेड़ से जुड़े ये चमत्कारी उपाय
नौकरी या कारोबार को लेकर हैं, परेशान तो करें पेड़ से जुड़े ये चमत्कारी उपाय

हर इंसान की इच्छा होती है कि वो अपनी लाइफ में इतना पैसा कमाए कि उसे समाज में शर्मिंदा नहीं होना पड़े. इसके लिए हर इंसान अच्छी नौकरी या बड़े कारोबार के लिए हर संभव कोशिश करता है.

लेकिन कभी-कभी कुछ इंसानों का भाग्य साथ नहीं देता है, वो लाख मेहनत के बावजूद भी अच्छी नौकरी नहीं पाते हैं. ऐसे में आज हम ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से बरगद और पीपल के पेड़ों से जुड़े कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं. जिसे अपनाने से नौकरी या कारोबार जैसी समस्या चुटकियों में समाप्त हो जाती है और हमारी किस्मत बदलते देर नहीं लगती है. आइए जानते है इन उपायों के बारे में.

पीपल के पेड़ के चमत्कारी उपाय

यदि आप नौकरी या कारोबार जैसी समस्या से जूझ रहे हैं. आपके लाख मेहनत के बावजूद भी उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं आ रहा है, तो शनिवार के दिन सुर्यास्त के बाद पीपल के पेड़ के पास जाएं. अपने साथ आटें का दीपक, घी, लाल रंग की स्याही, लाल कपड़े और लाल कलावे लेकर जाएं. अब आप पेड़ के नीचे बैठ कर हनुमान चालीसा का पाठ करें. इसके बाद पीपल के पेड़ में लगे पत्ते पर लाल स्याही से अपनी मनोकामना लिख कर उस डाली को 7 बार कलावा से बांध दें. ध्यान रहें पत्ते को धीला बांधना है और पत्ते को तोड़ना नहीं है.

पीपल के डाली में कलावा बांधने के बाद अपने हाथ में भी सात बार कलावा बांध लें. अब आप पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर मंत्र-  'ऊँ हृी वट स्वाहा' का पांच माला जप करें. इसके बाद पेड़ के नीचे से चुटकी भर मिट्टी लाल कपड़े में रखकर अपने घर लेकर आएं. इसे अपनी घर की तिजोरी में या कारोबार में जहां से रुपये पैसे का लेनदेन करते हैं. वहां रख दें. ये कार्य शनिवार के दिन शुरू करके अगले सात दिन तक नियमति करना है. ऐसा करने से आपकी हर मनोकामना पूरी होगी और नौकरी या कारोबार संबंधी समस्या समाप्त हो जाएगी.

बरगद के पेड़ के चमत्कारी उपाय

यदि आप नौकरी या कारोबार को लेकर परेशान हैं और आपके बनते हुए काम भी बिगड़ जा रहे हैं तो शनिवार के दिन बरगद के पेड़ के पास जाएं. बरगद के पेड़ के नीचे हल्दी और केसर चढ़ाकर गाय के घी का दीपक जलाएं. अब आप अगले दिन सुबह यानी रविवार को स्नान करने के बाद सफेद सूत लेकर फिर उसी बरगद के पेड़ के पास जाएं और 11 बार सूत के धागे पीपल के पेड़ में परिक्रमा करते हुए बांध दें.

अब आप बरगद के पेड़ के एक पत्ते पर अपनी मनोकामना लिख कर इसे नदी के बहते जल में प्रवाहित कर दें. साथ ही पेड़ के जड़ से थोड़ी सी मिट्टी अपने साथ घर लेकर आएं और इसे अपने तिजोरी या कारोबार वाले स्थान पर रख दें. ऐसा करने से शीघ्र ही आपकी मनोकामना पूरी होगी और आपकी नौकरी या कारोबार में मन मुताबिक तरक्की होनी शुरू हो जाएगी.

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.

HISTORY : !!आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर!!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें