📅 Saturday, 10 October 2026 | 02:46 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
इंदौर

लहरी अंकल की कार्टूनशाला : इतवार के दिन फाइलों पर नहीं, बच्चों के बनाए चित्रों पर कलेक्टर साहब ने किए दस्तखत

📅 24 May 2026, 06:48 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
लहरी अंकल की कार्टूनशाला : इतवार के दिन फाइलों पर नहीं, बच्चों के बनाए चित्रों पर कलेक्टर साहब ने किए दस्तखत
लहरी अंकल की कार्टूनशाला : इतवार के दिन फाइलों पर नहीं, बच्चों के बनाए चित्रों पर कलेक्टर साहब ने किए दस्तखत

मस्ती भरी लहरी अंकल की कार्टूनशाला का हुआ समापन

इंदौर. मौज मस्ती से लबरेज "लहरी अंकल की कार्टूनशाला" का रविवार को खुशनुमा माहौल में इस वादे के साथ समापन हुआ कि अगले साल फिर फिर मुलाकात होगी, तब तक बच्चे सिखाये गए सबक का अभ्यास करते रहेंगे। समापन बेला पर अतिथि के रूप में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा उपस्थित थे...

बच्चों के बीच उनका बचपन भी जाग उठा, उधर बच्चे तो आखिर बच्चे ठहरे वो भी पत्रकारों के... अपने अपने बनाए चित्र कलेक्टर साहब को दिखाने की होड़ मच गई, बच्चों के इसी बेखौफ अंदाज को देख श्री वर्मा भी रोमांचित हो गये...एक एक चित्र को उन्होंने देखा, कभी खिलखिलाए, हँसे तो हैरत भी जाहिर की, महज तीन दिन की क्लास में कितना कुछ सीख लिया इन बच्चों ने...हर दिन दर्जनों फाइलों पर दस्तखत करने वाले कलेक्टर श्री वर्मा ने छुट्टी वाले इतवार पर बच्चों द्वारा बनाए चित्रों पर आशीर्वाद रूपी दस्तखत किये...

प्रेरक उद्बोधन देते हुए उन्होंने कहा कि बचपन में हम जो कला-कौशल सीखते हैं, वह जीवन में बहुत काम आता है।  कला-कौशल हमारे मस्तिष्क का विकास करने में सहायक होता है। कार्टून बड़ी से बड़ी बात को आसानी से कहने की विधा है। जिसमें व्यंग्यात्मक लहजे में इस तरह कहने की क्षमता होती है और किसी को बुरा भी नहीं लगता। श्री वर्मा ने इंदौर प्रेस क्लब के इस आयोजन को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि बच्चों के बीच रिलेक्स फील हो रहा है...काश तीनों दिन तक में भी स्टूडेंट बनकर आता तो ओर भी आनंद आता। 

इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम ने स्वागत उद्बोधन देते हुए  कि हमारी कोशिश हमेशा से रही है कि सदस्य परिवार के बच्चों के कौशल विकास के लिए लगातार कार्यक्रम करे, जिससे बच्चे विभिन्न क्षेत्रों में ऊंचा मुकाम हासिल कर पाए। कार्टूनिस्ट श्री लहरी ने बच्चों से कहा कि हमारा यह रिश्ता-नाता सिर्फ तीन दिन तक सीमित न रहे, आप लोगों ने इस कार्टूनशाला में जितना सीखा है, उसका निरंतर अभ्यास घर पर करें तो आपकी कला में और निखार आता जाएगा। 

बहरहाल मस्ती भरी कार्टूनशाला

का समापन तो हो गया पर नाश्ता, चाय ओर कोल्ड्रिंक के साथ बच्चों की धमाचौकड़ी घंटों तक प्रेस क्लब परिसर में जारी रही।

"सर्वश्रेष्ठ डीएम का अनूठा सम्मान" : इंदौर के लिए यह गौरवपूर्ण उपलब्धि है कि कलेक्टर श्री वर्मा को पिछले दिनों सर्वश्रेष्ठ डीएम घोषित किया गया है, इंदौर प्रेस   क्लब ने लहरी जी द्वारा बनाए कैरिकेचर भेट कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी, सचिव अभिषेक चेडके, कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद दीक्षित, अभय तिवारी, पूनम शर्मा, नितिन जैन, लक्ष्मीकांत पंडित आदि मौजूद थे। 

गौरतलब है कि कार्टूनशाला में पहले दिन महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव और दूसरे दिन तुलसी शोध संस्थान चित्रकूट की निदेशक डॉ. मंजूषा जौहरी व अ.भा महिला मराठा महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती स्वाति काशिद ने अतिथि के रूप में पधारकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया था।

सभी के सहयोग का आभार : प्रदीप जोशी-महासचिव इंदौर प्रेस क्लब 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें