📅 Saturday, 10 October 2026 | 12:57 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹151,120 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,900 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
राजस्थान

कारोबारी के घर से 2-करोड़ की ज्वेलरी ले गए बदमाश IT अफसर बनकर पहुंचे

📅 09 October 2026, 11:53 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कारोबारी के घर से 2-करोड़ की ज्वेलरी ले गए बदमाश IT अफसर बनकर पहुंचे
कारोबारी के घर से 2-करोड़ की ज्वेलरी ले गए बदमाश IT अफसर बनकर पहुंचे

13 मिनट तक तलाशी ली, बिजनेसमैन के बेटे को धक्का देकर भागे

अजमेर.

अजमेर जिले में बदमाश कारोबारी के घर से 13 मिनट में करीब 2 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। स्कॉर्पियों से 7 बदमाश पहुंचे। गाड़ी खड़ी करके 5 आरोपी IT अफसर बनकर कारोबारी के घर में घुसे। कारोबारी के बेटे और परिवार की महिलाओं को जांच का करने की बात कहकर अलमारी के लॉकर से सोने के जेवर निकाल लिए।

सूचना पर थाना प्रभारी राधेश्याम चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी के फुटेज चेक किया तो बदमाश गाड़ी से उतर कर कारोबारी के घर में जाते दिखे। पुलिस ने नाकाबंदी करवाकर कुछ आरोपियों को पकड़ा है।

मामला नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र के दिलवाड़ा बाइपास स्थित महेश विहार कॉलोनी शुक्रवार सुबह 11:30 बजे का है। घटना के दौरान ट्रांसपोर्ट और मोटर पार्ट्स कारोबारी अनिल माहेश्वरी, उनके भाई और पिता ऑफिस गए हुए थे।

जांच के बहाने घर में घुसे, लॉकर से निकाले जेवर

पुलिस के अनुसार- महेश विहार कॉलोनी निवासी कारोबारी अनिल माहेश्वरी, उनके भाई और पिता अपने ऑफिस गए हुए थे। घर पर महिलाएं, उनका बेटा कार्तिक और काम करने वाली महिला मौजूद थे। इस दौरान सुबह करीब 11:30 बजे काले रंग की स्कॉर्पियो घर के दरवाजे पर आकर रुकी। गाड़ी पर टैक्सी की नंबर प्लेट लगी हुई थी।

स्कॉर्पियो से उतरे 5 लोग सीधे घर में घुस गए। उन्होंने खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताया और जांच करने की बात कहकर कमरों की तलाशी शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपियों ने एक कमरे के लॉकर से 4 जोड़ी सोने की चूड़ियां, एक जोड़ी पाटले, एक सोने का हार और तीन मोबाइल ले गए।

बदमाश जब जेवर लेकर घर से निकलने लगे तो कारोबारी का बेटा कार्तिक भी उनके पीछे स्कॉर्पियो तक पहुंच गया। उसने गाड़ी के अंदर जाने की कोशिश की। आरोपियों से कहा कि यदि वे सरकारी विभाग से हैं, तो ले जाए जा रहे सामान की जब्ती की रसीद दें लेकिन आरोपियों ने स्कॉर्पियो तेजी से आगे बढ़ा दी और गेट बंद कर मौके से फरार हो गए।

सफेद कपड़े, और दस्ताने पहनकर पहुंचे थे आरोपी

बदमाशों ने सफेद कपड़े पहन रखे थे। एक-दो आरोपियों के हाथ में कागजात और फाइलें थीं, जबकि एक व्यक्ति ने सफेद दस्ताने पहन रखे थे। इस तरह वे घरवालों को अधिकारी होने का विश्वास दिलाकर अंदर दाखिल हुए और तलाशी के बहाने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी चार जोड़ी सोने की चूड़ियां, एक जोड़ी पाटले, एक सोने का हार और तीन मोबाइल ले गए। पुलिस ने नाकाबंदी कर कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें