📅 Saturday, 10 October 2026 | 02:11 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹151,190 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,900 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
इंदौर

सेंट्रल जेल इंदौर में कैदियों के बीमार होने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट : तीन में डेंगू की पुष्टि, कई कैदियों को बुखार

📅 08 October 2026, 10:50 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सेंट्रल जेल इंदौर में कैदियों के बीमार होने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट : तीन में डेंगू की पुष्टि, कई कैदियों को बुखार
सेंट्रल जेल इंदौर में कैदियों के बीमार होने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट : तीन में डेंगू की पुष्टि, कई कैदियों को बुखार

जेल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की जांच

इंदौर. सेंट्रल जेल में बड़ी संख्या में कैदियों के बुखार से पीड़ित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जेल पहुंचकर जांच की. जांच के दौरान तीन कैदियों में डेंगू की पुष्टि हुई है, जबकि कुछ अन्य कैदियों में टाइफाइड की शिकायत सामने आई है. इसके बाद बीमार कैदियों के स्वास्थ्य पर निगरानी रखी जा रही है. 

जेल प्रशासन के मुताबिक, बुखार से पीड़ित कुछ कैदियों के प्लेटलेट्स कम होने की रिपोर्ट भी आई है, इन कैदियों का उपचार चल रहा है. जेल में प्रतिदिन करीब 150 कैदियों की ओपीडी होती है, जिसमें बीमार कैदियों की जांच और उपचार किया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी जेल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और कैदियों की जांच की.

इस बीच एक कैदी की मौत को लेकर भी जानकारी सामने आई थी. जेल अधीक्षक दिनेश नरगावे ने इसका खंडन करते हुए कहा कि पिछले पांच दिनों में जेल में एक भी कैदी की मौत नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि कुछ कैदियों के प्लेटलेट्स कम हुए हैं, लेकिन यह बुखार के कारण है और उनका इलाज किया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग की टीम भी लगातार जांच कर रही है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें