इंदौर
इंदौर प्रेस क्लब और सेवाकुंज हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप संपन्न
sunil paliwal-Anil Bagora
ये भागदौड़ भरी जिंदगी है... स्वस्थ रहना जरूरी है !
ये भागदौड़ भरी जिंदगी... थकना मना है !
Pradeep Joshi
इंदौर. बगैर थके तभी चला जा सकता है जब शरीर निरोगी हो, पर पारिवारिक, सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने के चक्कर में हम अनजाने में स्वयं की उपेक्षा करने लग जाते है। या महंगी जांचे, महंगा इलाज अनदेखी करने पर मजबूर कर देता है और इन हालातों की सबसे ज्यादा शिकार पत्रकार बिरादरी बनती है जिसके लिए शासन प्रशासन के पास कोई इंतजाम नहीं।
बहरहाल इंदौर प्रेस क्लब और एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज एवं सेवाकुंज हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में पत्रकारों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए दो दिवसीय नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में करीब 140 मीडियाकर्मियों और उनके परिजनों ने लाभ लिया।

शिविर में न केवल परामर्श, बल्कि एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी महंगी जाँचें और जटिल ऑपरेशन भी पूरी तरह नि:शुल्क थे। यहां हृदय, कैंसर, पेट, हड्डी, दांत, महिला, शिशु, नाक, कान, गला, आंखों के रोग के विशेषज्ञ चिकित्सकों जांच कर परामर्श दिया गया। सभी शिविरार्थियों को इंदौर प्रेस क्लब से वाहन द्वारा सेवाकुंज हॉस्पिटल लाने-ले जाने की विशेष व्यवस्था की गई थी।
हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज के निदेशक श्री रवीन्द्र कुशवाह, श्री राकेश, डॉ. साधना, सीएमएचओ डॉ. शक्तिवर्धन और उनकी टीम ने इस दो दिवसीय शिविर में विशेष सेवाएं प्रदान की। डॉ. शक्तिवर्धन ने कहा कि सेवाकुंज हॉस्पिटल और इंदौर प्रेस क्लब एक परस्पर सहयोगी की भूमिका में रहेंगे, क्योंकि डॉक्टर और पत्रकार दोनों का सामाजिक सरोकार है। पत्रकारों और उनके परिजनों की मदद के लिए हम सदैव तत्पर रहेंगे। इस शिविर को हॉस्पिटल प्रबंधन की ओर से डॉ. नितिन राठौर को-आर्डिनेट कर रहे थे।

प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम ने विश्वास जताते हुए कहा कि भविष्य में भी हॉस्पिटल प्रबंधन ओर प्रेस क्लब का परस्पर सहयोग बना रहेगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी, कार्यकारणी सदस्य अभय तिवारी, श्याम कामले, लक्ष्मीकांत पंडित सहित अनेक सहयोगी मौजूद रहे। एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज, सेवाकुंज हॉस्पिटल का हृदय से आभार.







