Sunday, 31 May 2026

इंदौर

इंदौर प्रेस क्लब और मालवा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट के बीच हुआ एमओयू

indoremeripehchan.in
इंदौर प्रेस क्लब और मालवा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट के बीच हुआ एमओयू
इंदौर प्रेस क्लब और मालवा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट के बीच हुआ एमओयू

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर महत्वपूर्ण करार

Pradeep Joshi

इंदौर. हिंदी पत्रकारिता दिवस पर इंदौर प्रेस क्लब और मालवा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट के बीच शनिवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए। इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पत्रकारिता, जनसंचार, जनसंपर्क आदि का व्यवहारिक अनुभव हो इस उद्देश्य से दोनों संस्थानों के बीच यह एमओयू किया गया है।

इंदौर प्रेस क्लब की ओर से अध्यक्ष दीपक कर्दम और मालवा इंस्टीट्यूट की ओर से प्राचार्य डॉ. संगीता सिंघानिया भारूका ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर बताया गया कि इंस्टीट्यूट के विद्यार्थी इंदौर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित सेमिनार, चर्चा, कार्यशाला और अन्य गतिविधियों में भाग ले सकेंगे।

इससे विद्यार्थियों को पत्रकारिता जगत के विशेषज्ञों और अतिथि वक्ताओं से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। एमओयू हस्ताक्षर के समय इंदौर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अरविंद तिवारी, उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य अभय तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार सुनील जोशी, डॉ. अर्पण जैन, प्रदीप जोशी, मार्टिन पिंटो, राजेंद्र कोपरगांवकर, लोकेश कश्यप, सौरभ पंवार, लोकेंद्र सिंह चौहान एवं इंस्टीट्यूट की ओर से कुल सचिव मालवा ग्रुप मयंक माथुर मौजूद थे।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News