📅 Sunday, 25 October 2026 | 12:09 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर नगर निगम में बड़ा वित्तीय घोटाला : ARO के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश जारी

📅 31 May 2026, 01:44 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर नगर निगम में बड़ा वित्तीय घोटाला : ARO के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश जारी
इंदौर नगर निगम में बड़ा वित्तीय घोटाला : ARO के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश जारी

​इंदौर. नगर निगम प्रशासन में वित्तीय अनियमितताओं का एक और बड़ा मामला सामने आया है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्व अपर आयुक्त ने जोन क्रमांक 08 के ARO (सहायक राजस्व अधिकारी) के खिलाफ तत्काल प्रभाव से FIR दर्ज करने के निर्देश जारी किए हैं।

​मामले की मुख्य बातें :

​सूत्रों का दावा : संबंधित अधिकारी पर नियमों को ताक पर रखकर निगम को भारी वित्तीय नुकसान पहुँचाने का आरोप है।

​कार्रवाई : उच्च स्तर पर मामले की गंभीरता से जाँच की जा रही है और प्रशासन ने सख्त कदम उठाने के संकेत दिए हैं।

​हलचल : सूत्रों की मानें तो FIR दर्ज होते ही इस मामले में कई और बड़े खुलासे होने की प्रबल संभावना है, जिससे निगम में हड़कंप मच गया है।

नगर निगम मे इंटरनेट घोटाला : मई 2026 के आखिरी हफ्ते में निगम के आईटी और इंटरनेट खर्चों में ₹2,49,275 की फिजूलखर्ची और इंटरनेट राशि का संदिग्ध भुगतान भी उजागर हुआ है, जिसकी जांच चल रही है।

घोटाले की मुख्य बातें : क्या हुआ : निगम मुख्यालय में आग लगने के बाद, कंप्यूटर संचालन के लिए एक प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी से 'हाई-स्पीड इंटरनेट लीज लाइन' ली गई थी।

अनियमितता : यह लीज लाइन केवल आईटी विभाग के 3 कंप्यूटरों तक ही सीमित थी और सर्वर रूम के माध्यम से अन्य कार्यालयों तक नहीं पहुंचाई गई।

फिजूलखर्ची : इसका पूरा इस्तेमाल न होने के बावजूद, लगातार भारी भरकम बिलों (उदाहरण के लिए ₹2.49 लाख से अधिक) का भुगतान कंपनी को किया जाता रहा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें