Sunday, 31 May 2026

इंदौर

इंदौर नंबर वन हमें जीवित छोड़ देने के लिए धन्यवाद नगर निगम, इंदौर में विरोध का अनोखा तरीका

paliwalwani
इंदौर नंबर वन हमें जीवित छोड़ देने के लिए धन्यवाद नगर निगम, इंदौर में विरोध का अनोखा तरीका
इंदौर नंबर वन हमें जीवित छोड़ देने के लिए धन्यवाद नगर निगम, इंदौर में विरोध का अनोखा तरीका

"जीवित छोड़ देने के लिए धन्यवाद नगर निगम"

इंदौर. आपने कई तरह के विरोध प्रदर्शन देखे होंगे पर इंदौर के रहवासियों के विरोध का तरीका इन दिनों सुर्खियों में है. नगर निगम द्वारा पिछले दिनों छावनी क्षेत्र में अतिक्रमण की कार्रवाई को अंजाम दिया गया था. इसके बाद कार्रवाई के विरोध में रहवासियों द्वारा अपने टूटे घरों पर जिस तरह के बैनर लगाए गए वो सुर्खियां बटोर रहे हैं. एक बैनर में लिखा था, '' बर्बादी का तमाशा देखने वालों, आज हमारी तो कल तुम्हारी बारी हैं.

वहीं, क्षेत्र में एक और बैनर टूटे हुए घर के बाहर नजर आया. इस बैनर पर लिखा था, '' जीवित छोड़ देने के लिए धन्यवाद नगर निगम''. इस बैनर ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. दरअसल, इंदौर नगर निगम द्वारा अतिक्रमण की कार्रवाई में तकरीबन 200 से अधिक मकान तोड़े गए. इस दौरान रहवासी डॉ. कपिल दीक्षित अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान घायल हो गए, जिसके बाद उन्होंने अपने घर के बाहर ये बैनर लगाया.

डॉ. कपिल दीक्षित ने कहा, '' कार्रवाई के दौरान कोई दिशा-निर्देश देने वाला व्यक्ति नहीं था. इस दौरान जेसीबी के पंजे से एक पोल गिरा जिससे मैं घायल हो गया. मेरी सर्जरी हुई है. इसलिए मैंने बैनर लगाकर नगर निगम को जान बख्शने के लिए धन्यवाद दिया है.'' यहां सड़क को तकरीबन 80 फीट करने की योजना है. लेकिन इसे लेकर रहवासियों ने इस तरह से अपनी नाराजगी जाहिर की है.

कार्रवाई के बाद एक टूटे हुए मकान के बाहर बैनर टांगा गया, जिसपर लिखा था, '' छावनी की बर्बादी का तमाशा देखने वालों आपका स्वागत है. आज हमारी तो कल तुम्हारी बारी है.'' कई और लोगों ने भी इसी तरह के बैनर अन्य जगहों पर लगाए हैं. रहवासियों का कहना है कि जिस तरह से नगर निगम द्वारा उनके घरों पर अतिक्रमण की कार्रवाई की गई है, वह ठीक नहीं है. इसी के चलते विरोध में पोस्टर बैनर लगाकर नगर निगम को एहसास कराया जा रहा है.

आज हमारी तो कल तुम्हारी बारी है...!

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News