Thursday, 05 February 2026

स्वास्थ्य

स्किन केयर के लिए क्यों फायदेमंद है दूध वाला आइस क्यूब : रिजल्ट जानकर रह जाएंगे हैरान

paliwalwani
स्किन केयर के लिए क्यों फायदेमंद है दूध वाला आइस क्यूब : रिजल्ट जानकर रह जाएंगे हैरान
स्किन केयर के लिए क्यों फायदेमंद है दूध वाला आइस क्यूब : रिजल्ट जानकर रह जाएंगे हैरान
  • आजकल धूप, धूल, पसीना और तनाव आदि, इन सबका असर सबसे पहले हमारे चेहरे पर दिखता है. कई लोगों को सनबर्न, ऑयली स्किन, खुले पोर्स या अचानक निकलने वाले पिंपल्स की शिकायत रहती है. महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स आजमाने के बाद भी मनचाहा नतीजा नहीं मिलता, जिससे निराशा बढ़ जाती है.

चेहरे की गलो बढ़ाने के लिए अब महंगे प्रोडक्ट नहीं सिर्फ दूध की जरूरत होगी, दूध सिर्फ हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए ही नहीं, बल्कि स्किन को चमकदार बनाने में भी सहायक है. दूध में मौजूद विटामिन, प्रोटीन और लैक्टिक एसिड स्किन को पोषण देने के साथ उसे ग्लोइंग बनाते हैं. जब इसे आइस क्यूब के रूप में चेहरे पर लगाया जाता है, तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं. यहां जानें दूध के आइस क्यूब लगाने के क्या फायदे हैं?

ऐसे में जरूरत होती है किसी आसान, सस्ते और भरोसेमंद घरेलू उपाय की, जो स्किन को बिना नुकसान पहुंचाए राहत दे. हमारी रसोई में मौजूद दूध ऐसा ही एक प्राकृतिक विकल्प है. जो आपको इस समस्या से राहत दिला सकता है. दरअसल, जब दूध को आइस क्यूब्स के रूप में चेहरे पर लगाया जाता है, तो यह स्किन को ठंडक, सुकून और ताजगी देता है, वो भी बिना किसी केमिकल्स के.

स्किन केयर के लिए क्यों फायदेमंद है दूध वाला आइस क्यूब

स्किन हमारे शरीर की सबसे बाहरी परत है, जो हमें बाहरी नुकसान से बचाती है. सही देखभाल न हो तो स्किन बेजान और रूखी लगने लगती है. ऐसे में दूध (Milk For Glowing Skin) में मौजूद विटामिन, प्रोटीन और लैक्टिक एसिड स्किन को पोषण देते हैं और उसकी प्राकृतिक चमक को निखारते हैं. लैक्टिक एसिड हल्का एक्सफोलिएशन करता है, जिससे मृत त्वचा हटती है. वहीं, आइस क्यूब्स की ठंडक स्किन को तुरंत आराम देती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करती है.

कैसे बनाएं दूध के आइस क्यूब्स

दूध के आइस क्यूब्स बनाना काफी आसान है, इसके लिए आप 3 से 4 चम्मच कच्चा दूध लें, चाहें तो उसमें 1-2 बूंद गुलाबजल मिलाएं, आइस ट्रे में डालकर फ्रीजर में जमाने के लिए रख दें. जमने के बाद साफ कपड़े में लपेटकर हल्के हाथों से चेहरे पर घुमाएं, नियमित इस्तेमाल से आपको असर दिखाई देगा.

दूध के आइस क्यूब्स लगाने के मुख्य फायदे

  • दूध के आइस क्यूब्स चेहरे पर लगाने से कई तरह के फायदे मिलते हैं. इसमें;
  1. यह चेहरे को ठंडक देकर जलन और सनबर्न की समस्या में राहत मिलती है.
  2. नियमित इस्तेमाल से स्किन नेचुरली ग्लो करने लगती है और चेहरा फ्रेश दिखता है.
  3. यह खुले पोर्स को टाइट करने में मदद करता है, जिससे चेहरा ज्यादा स्मूद नजर आता है.
  4. पिंपल्स की सूजन और लालिमा को कम करने में यह काफी असरदार साबित होता है.
  5. मेकअप लगाने से पहले इस्तेमाल करने पर मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है.

रिलैक्सेशन: दूध के आइस क्यूब चेहरे पर रगड़ने से स्किन को तुरंत कूलिंग मिलती है और जलन शांत होती है, जो लोग सनबर्न की दिक्कत से परेशान हैं, उनके लिए यह बेहद राहत देने वाला उपाय है.

नेचुरल ग्लो: दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड एक एक्सफोलिएटर का काम करता है. यह स्किन की ऊपरी डल परत को हटाकर अंदर की चमकदार त्वचा को बाहर लाता है. ऐसे में अगर आप लगातार कुछ दिनों तक इसे चेहरे पर लगाते हैं, तो नेचुरल ग्लो पा सकते हैं.

पोर्स को टाइट करना: मिल्क आइस क्यूब चेहरे पर लगाने से स्किन के पोर्स टाइट होते हैं और चेहरा स्मूद दिखता है और मेकअप भी लंबे समय तक टिका रहता है.

Cancel

पिंपल: दूध के आइस क्यूब एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है, जो चेहरे की सूजन और लालिमा को कम करने में बेहद मददगार साबित हो सकते हैं. इसको चेहरे पर लगाने से पिंपल वाली स्किन को भी शांत किया जा सकता है.

दूध के आइस क्यूब कैसे बनाएं?

 

3 से 4 चम्मच कच्चा दूध लें, इसमें 1–2 बूंद गुलाबजल मिला सकते हैं, फिर इसे आइस ट्रे में भरकर फ्रीज़र में जमा दें और जमने के बाद चेहरे पर लगाएं. 

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
HISTORY : !!आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर!!
whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News