Changes In Cricket Rules : 1-2 नहीं, क्रिकेट में होने जा रहे 73 नए बदलाव, जानिए कब और कौन से लागू होने जा रहे नियम?
नियमों में होगा बड़ा बदलाव
2022 के बाद पहली बार MCC ने क्रिकेट के नियमों में चेंज किया है. उनका फोकस मॉडर्न क्रिकेट को बेहतर करने का है. कुल मिलाकर 73 रूल बदलेंगे. इसमें सबसे अहम नियम टेस्ट मैचों को लेकर है, जहां दिन के अंतिम ओवर में विकेट गिरने पर स्टंप्स हो जाता है. अब अंतिम ओवर भी पूरा कराया जाएगा.
MCC ने विकेट से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. अगर गेंद फेंकने से पहले विकेटकीपर स्टंप्स के आगे आ जाता है, तो फिर इसे नो बॉल नहीं माना जाएगा. MCC ने साफ कर दिया है कि कीपर स्टंप्स से आगे नहीं आ सकता, जब तक गेंद विकेट को पार नहीं कर जाए या बल्ले से संपर्क नहीं करे. हालांकि, गेंद फेंके जाने तक उन्हें स्टंप के पीछे रहना होगा.
गेंद के साइज में भी चेंज आएगा
MCC ने गेंद के साइज में भी थोड़ा चेंज करने का प्लान बनाया है. यह नियम मेंस, वुमेंस और जूनियर क्रिकेट के लिए लाया गया है. अब गेंद के तीन अलग-अलग आकार (साइज 1, साइज 2 और साइज 3) होंगे. साइज 1 पुरुष टीम के लिए है और इसमें कोई चेंज नहीं होगा. बता दें कि अन्य कैटेगरी के लिए भी यही बॉल साइज कर दिया गया है.
बनी हॉप कैच में बदलाव
बाउंड्री के किनारे पकड़े जाने वाले कैच के नियमों में भी चेंज होगा. अब कोई बाउंड्री के बाहर रहते हुए हवा में गेंद को सिर्फ एक ही बार टच कर सकता है. उसके बाद खिलाड़ी के लिए बाउंड्री के अंदर रहना जरुरी होगा. अगर वो दोबारा उछलकर गेंद का बचाव करने की कोशिश करते हैं, तो इसे बाउंड्री माना जाएगा.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
रिजवान-इमाम की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तानी साइबर एजेंसी ने भेजा समन, ड्रेसिंग रूम लीक मामले में होगी पूछताछ