📅 Sunday, 20 September 2026 | 01:36 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,294.96 ▼ -41.54 (-0.06%) निफ्टी 50: 23,346.40 ▲ +75.80 (+0.33%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹157,010 🥈 चांदी (1kg): ₹251,400 ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

संस्था साकेत का 25 वें रजत जयंती समारोह में मेरा गांव मेरा गौरव का किताब का होगा विमोचन: कई पूर्व अध्यक्ष भी होंगे सम्मानित: साहित्यकारों एवं कवियों लगेगा मजमा

📅 20 September 2026, 12:36 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
संस्था साकेत का 25 वें रजत जयंती समारोह में मेरा गांव मेरा गौरव का किताब का होगा विमोचन: कई पूर्व अध्यक्ष भी होंगे सम्मानित: साहित्यकारों एवं कवियों लगेगा मजमा
संस्था साकेत का 25 वें रजत जयंती समारोह में मेरा गांव मेरा गौरव का किताब का होगा विमोचन: कई पूर्व अध्यक्ष भी होंगे सम्मानित: साहित्यकारों एवं कवियों लगेगा मजमा

 

राजसमंद. शहर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था साकेत का 25 वें  रजत जयंती समारोह कल दिनांक 21 सितंबर सोमवार को एक समारोह आयोजित किया जा रहा हैं. संस्था की साहित्य प्रमुख कुसुम अग्रवाल ने इस कार्यकम की रूपरेखा तैयार की. संस्था के महासचिव कमल अग्रवाल एवं सहसचिव कुमार दिनेश ने पालीवाल वाणी को जानकारी देते हुए बताया कि रजत जयंती समारोह में साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले वरिष्ठ साहित्यकारों एवं कवियों, पिछले पांच वर्षों में जिनकी पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं और साथ ही साकेत के सभी पूर्व अध्यक्ष महानुभावों को सम्मानित किया जाएगा.

साकेत के सह गोष्ठी प्रभारी डॉ. संपत रैगर और  गोष्ठी प्रभारी चंद्रशेखर नारलाई ने आगे बताया कि रजत जयंती के अवसर पर संस्थान की 32 वीं पुस्तक मेरा गांव मेरा गौरव का विमोचन पधारे हुए गणमान्य अतिथियों द्वारा किया जाएगा. संस्था के उपाध्यक्ष नारायण सिंह राव ने आगे विस्तार से बताया कि गरिमामय कार्यक्रम सुभाष पब्लिक स्कूल, हाउसिंग बोर्ड, राजसमंद, राजस्थान में कल दिनांक 21 सितंबर सोमवार को प्रात: 9.30 बजे से आयोजित होगा.

संस्था की अध्यक्ष वीणा वैष्णव ने सभी साहित्यकारों, कविगणों एवं साहित्य अनुरागियों से कार्यक्रम में सादर पधारने का आग्रह किया है. संस्था की मीडिया प्रभारी अन्नू राठौड़ ने सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथियों से कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है.

इस ऐतिहासिक और गरिमामय समारोह की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं :

●  पूर्व अध्यक्षों का सम्मान : संस्था के सफर में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कई पूर्व अध्यक्षों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा.

साहित्यकारों और कवियों का महाकुंभ : इस दौरान देश-प्रदेश के प्रतिष्ठित साहित्यकारों और कवियों का जमावड़ा लगेगा, जो अपनी रचनाओं से कार्यक्रम में चार चांद लगाएंगे.

सांस्कृतिक और साहित्यिक विमर्श : रजत जयंती के इस खास पड़ाव पर संस्था के अब तक के गौरवशाली इतिहास को याद करने के साथ-साथ ग्रामीण संस्कृति और साहित्य पर गहन चर्चा होगी.

दिनांक : 21 सितंबर 2026 सोमवार

समय: प्रातः 9.30 बजे

स्थान : सुभाष पब्लिक स्कूल, हाउसिंग बोर्ड, राजसमंद

कार्यक्रम के पश्चात दोपहर 1:30 बजे स्नेह भोज भी रखा गया है। कृपया कार्यक्रम में पधारकर भोजन ग्रहण करके हमें अनुग्रहित करें।

आपकी प्रतीक्षा में : अन्नू राठौड़ ,रुद्रांजली साकेत साहित्य संस्थान, राजसमंद

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें