पाकिस्तान बाहर, भारत-श्रीलंका के बीच होगा विमेंस एशिया कप फाइनल; नोट कर लीजिए डेट
पालीवाल वाणी ब्यूरो: डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका ने पाकिस्तान को दूसरे सेमीफाइनल में हराकर विमेंस एशिया कप 2026 फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। श्रीलंका लगातार तीसरी बार खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही। फाइनल में उनका सामना हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया से होने वाला है। भारत ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया था। श्रीलंका का पाकिस्तान के खिलाफ बेहद ही रोमांचक मुकाबला हुआ। कप्तान फातिमा सना की 47 रनों की पारी के दम पर उन्होंने श्रीलंका के सामने 131 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर का पीछा इस चैंपियन टीम ने 19वें ओवर में जाकर 4 विकेट रहते किया। फातिमा ने गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए 4 विकेट चटकाए। यही वजह है पाकिस्तान के हारने के बावजूद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। आइए जानते हैं भारत-श्रीलंका विमेंस एशिया कप फाइनल कब, कहां और कैसे खेला जाएगा।
इंडिया वर्सेस श्रीलंका विमेंस एशिया कप 2026 फाइनल कब खेला जाएगा?
भारत बनाम श्रीलंका विमेंस एशिया कप 2026 फाइनल रविवार, 13 सितंबर को खेला जाएगा।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
रिजवान-इमाम की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तानी साइबर एजेंसी ने भेजा समन, ड्रेसिंग रूम लीक मामले में होगी पूछताछ