जीतू यादव को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, BJP ने जताया भरोसा
इंदौर. इंदौर नगर निगम में भाजपा ने जीतू यादव (जितेन्द्र कुमार) को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मध्य प्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 37 के तहत उन्हें मेयर-इन-काउंसिल (MIC) का सदस्य नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग का प्रभार आगामी आदेश तक सौंपा गया है।
वहीं, अब तक इस विभाग का प्रभार संभाल रहे निरंजनसिंह (गुड्डू) चौहान को विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। राजनीतिक तौर पर इसे जीतू यादव के लिए बड़ी वापसी माना जा रहा है। पार्टी में वापसी के तुरंत बाद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना यह संकेत देता है कि भाजपा ने एक बार फिर जीतू यादव पर अपना भरोसा जताया है।
दरअसल, करीब डेढ़ साल पहले कमलेश कालरा विवाद के बाद जीतू यादव को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था और उनके पास मौजूद विभाग का प्रभार भी वापस ले लिया गया था। कुछ ही दिन पहले उनकी पार्टी में दोबारा वापसी हुई और अब उन्हें MIC सदस्य बनाने के साथ वही पुराना विभाग भी वापस सौंप दिया गया है।
इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव के (विदेश) प्रवास पर जाने के चलते, राजेंद्र राठौर को 2 अक्टूबर तक महापौर का प्रभार सौंपा गया है.

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
निगम का सफाई अमला पूरी क्षमता के साथ मैदान में : अधिकारियों को सफाई व्यवस्था पर सतत निगरानी के निर्देश
इंदौर की स्वच्छता व्यवस्था एवं सकारात्मक छवि बनाए रखने कर्मचारी संगठनों और वाल्मीकि समाज की पंचायतों ने निगम प्रशासन को दिया सहयोग का आश्वासन
भीड़ को देखकर मंजिल तय मत करो, रास्ता कहाँ जाता है यह देखो : निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज