IND vs PAK : 5 सितंबर को भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, एशियन क्रिकेट काउंसिल ने जारी किया शेड्यूल
IND vs PAK: एशियन क्रिकेट काउंसिल ने 6 जुलाई 2026 को महिला एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है. एसीसी अध्यक्ष और पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने आधिकारिक शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. सभी मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे. ये टूर्नामेंट 28 अगस्त से 13 सितंबर के बीच खेला जाएगा. एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच भी भिड़ंत होने वाली है. टूर्नामेंट में कुल 15 मुकाबले खेले जाएंगे.
5 सितंबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला थाईलैंड महिला और हांगकांग महिला के बीच 28 अगस्त को खेला जाएगा. वहीं, भारत और पाकिस्तान 5 सितंबर को आमने सामने होंगे. टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच 10 सितंबर और दूसरा सेमीफाइनल 11 सितंबर को खेला जाएगा. इसके अलावा 13 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.
इससे पहले भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में मुकाबला खेला गया था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान 17 ओवर में 106 रनों पर सिमट गई थी.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
FIFA U-15 World Cup : इंडिया टीम का शानदार प्रदर्शन : कैमरून को हराकर अंडर-15 विश्व कप में दूसरी जीत
IND vs WI 3rd T20 : भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया : इंदौर में तीसरे टी-20 में अर्शदीप सिंह को 3 विकेट
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन और टिम सीफर्ट की न्यूजीलैंड की वनडे टीम में वापसी