ज्योतिषी
आज का दैनिक राशिफल 31 जनवरी 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
paliwalwani
मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप पूरे दिन नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। इस राशि के टीचरों के लिए दिन कुछ खास रहने वाला है। आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ कही घूमने जायेंगे। बिजनेस में सब कुछ अच्छा रहेगा। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिलेगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी का बर्थडे पार्टी इंजॉय करेंगे। इस राशि के जो लोग वकील हैं, उन्हें जीत हासिल होगी। आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।
● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ने की संभावना है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। आप अपने काम के लिये किसी से मदद लेंगे। आपको काम के प्रति किसी तरह के आलस्य से बचना चाहिए। आपको अपने खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखने की जरूरत है। फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे स्टूडेंट्स के लिये दिन ठीक रहेगा। अचानक धन लाभ के योग बने हुए हैं।
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन कार्यक्षेत्र में आपको पुरानी पहचान का फायदा मिलेगा। रुके हुए सारे काम आसानी से पूरे होंगे। अगर आप अपने बड़े भाई-बहनों के सहयोग से किसी भी काम को शुरू करेंगे, तो उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। विवाहितों के लिए उत्तम रहने वाला है। आपको सभी काम में सफलता प्राप्त होगी।
● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आमदनी में इजाफा होने के आसार नजर आ रहे हैं। पूरे दिन खुद को बेहतर फील करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये अच्छा रहने वाला है। घर परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने की प्लांनिग करेंगे। पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। आप कुछ घरेलू सामान खरीदने में व्यस्त रहेंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी।
● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...
● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...
सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आपके कार्यों की गति बढ़ेगी। इंजीनियर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। इससे आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए दिन फेबरेबल रहने वाला है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। आप किसी भी काम को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ करेंगे।
● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। परिवार में बेहतर तालमेल बनाकर रखने से रिश्ते मजबूत होंगे। ऑफिस में किसी को बेवजह सलाह ना दें। बड़े-बुजुर्ग शाम को पार्क में टहलने जायेंगे। वहां किसी ऐसे व्यक्ति से आपका संपर्क होगा, जो बातों-बातों में आपकी किसी समस्या का हल निकाल देगा। आपको कर्ज से छुटकारा मिलेगा। लवमेट्स के लिए बेहतरीन रहने वाला है।
● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन अचानक घर पर कोई मित्र आयेगा। आर्ट्स स्टूडेंट्स को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करने की जरूरत है, तभी आपको सफलता मिलेगी। किसी भी काम की शुरूआत करने से पहले घर के बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पायेंगे। आप अपना पूरा ध्यान अपने कार्यों को समाप्त करने में लगायेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को जॉब के बेहतरीन ऑफर मिलेंगे।
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। उसके साथ आप कहीं घूमने जायेंगे। पिता के सहयोग से कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। आप कार्यस्थल पर मन लगाकर काम करेंगे। आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। साइंस स्टूडेंट्स के लिए अच्छा रहने वाला है, किसी टॉपिक को समझने में दोस्तों से मदद मिलेगी। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्तों में मिठास आयेगी।
● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। इस राशि के बुक सेलर्स के लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा। राजनीतिक से जुड़े लोगों की समाज में और अच्छी छवि बनेगी। इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर मिलेगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। जो युवा जॉब की तलाश में हैं, उनकी किसी अच्छी जगह पर नौकरी लगने की संभावना है। बिजनेस में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी।
● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन परिवारवालों के साथ खुशी के पल बितायेंगे। इस राशि के ग्रेजुएशन कर रहे स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। दोस्तों और शिक्षकों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं, उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े-बुजुर्ग की मदद करने से आप मन में राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में आप सफल होंगे। करियर में नए आयाम स्थापित होंगे।
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपका मन उत्साहित रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिलेगी। ऑफिस में कुछ लोग आपकी काबिलियत से प्रभावित होंगे। आज जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। उनके साथ कहीं बाहर डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवारिक जीवन में आ रही सभी दिक्कते दूर होंगी।
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। माता-पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे। उनके साथ भगवान के दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे। कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा,जिससे मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। बच्चे खेलकूद में अधिक रूचि लेंगे। कुछ लोग आप से ज्यादा ही अपेक्षाएं रखेंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध बेहतर होंगे। लवमेट्स के साथ रिश्तों में मजबूती आयेगी।
● 300 बिल्लियां, आवारा बिल्लियों को घर लाता था फ्लैट मालिक : PMC ने दिया नोटिस...
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•





