📅 Wednesday, 23 September 2026 | 02:27 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,847.45 ▼ -11.55 (-0.02%) निफ्टी 50: 23,443.20 ▲ +28.90 (+0.12%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,230 🥈 चांदी (1kg): ₹246,400 🌤️ उज्जैन: 31°C (हल्के बादल)
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में नहीं मिलेगी अविमुक्तेश्वरानंद को एंट्री : जानें क्यों और किसने दी ऐसी चेतावनी

📅 04 February 2026, 11:29 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अयोध्या में नहीं मिलेगी अविमुक्तेश्वरानंद को एंट्री : जानें क्यों और किसने दी ऐसी चेतावनी
अयोध्या में नहीं मिलेगी अविमुक्तेश्वरानंद को एंट्री : जानें क्यों और किसने दी ऐसी चेतावनी

अयोध्या.

अयोध्या के तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य ने अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने सीएम योगी समर्थन में आकर अविमुक्तेश्वरानंद को कड़ी चेतावनी दी है. जगतगुरु परमहंस आचार्य ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को अयोध्या में प्रवेश न देने का अल्टीमेटम जारी किया है. अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी को लेकर उन्होंने अपना सख्त नाराजदी जताई और ऐसा ऐलान किया.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि, सबसे पहले मौनी अमावस्या पर संगम क्षेत्र में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद रथ सहित त्रिवेणी संगम घाट पर जाने से रोका गया था. उन्हें स्नान से रोकने के बाद विवाद खड़ा हुआ. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इसी पुलिस की बर्बरता बताया और नाराजगी जताई. इसके बाद मेला प्रशासन और पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया. इस मामले में आगे उन्होंने सीएम योगी पर कई तंज कसे. इस मामले में विवाद बढ़ा और अब जगतगुरु परमहंस आचार्य भी इसमें उतर आए हैं.

सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणियों से नाराज

तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य सीएम योगी पर की गई अभद्र टिप्पणियों से नाराज हैं. उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर अभद्र टिप्पणी करना बेहद निंदनीय है. यह एक संत को शोभा नहीं देता है. सीएम योगी उत्तर प्रदेश और सनातन के हित में लगातार काम कार्य कर रहे हैं. उनके खिलाफ अभद्र भाषा अस्वीकार्य है. उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से शब्द वापस लेने और सीएम योगी से माफी मांगने के लिए कहा. जब तक वह ऐसा नहीं करते हैं उन्हें अयोध्या में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें