📅 Wednesday, 16 September 2026 | 01:46 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,003.82 ▼ -777.94 (-1.04%) निफ्टी 50: 23,118.60 ▼ -279.50 (-1.19%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,900 🥈 चांदी (1kg): ₹240,400 ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

पति-पत्नी के विवाद के बाद युवक पर हमला : गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

📅 14 September 2026, 10:25 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पति-पत्नी के विवाद के बाद युवक पर हमला : गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती
पति-पत्नी के विवाद के बाद युवक पर हमला : गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

रिहान अली फिरोजाबाद

फिरोजाबाद.

फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में पति-पत्नी विवाद के चलते एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया हैं. मारपीट में युवक को गंभीर चोटें आई हैं. जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे. पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई हैं. 

सूत्रों ने बताया कि थाना दक्षिण क्षेत्र निवासी एक महिला का अपने पति बंटू के साथ विवाद चल रहा हैं. महिला के अनुसार, विवाद के बाद उसका पति बच्चे को अपने साथ ले गया था. महिला ने बच्चे को वापस दिलाने के लिए थाना दक्षिण में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के बाद पुलिस ने बच्चे को बरामद कर महिला को सौंप दिया.

महिला का आरोप है कि इसके बाद उसके पति ने उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी. महिला के मुताबिक, रविवार को उसके भाई के साथ मारपीट के चलते उसे गंभीर चोटें आई हैं. घायल युवक को परिजन उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे. महिला ने आरोप लगाया कि ट्रॉमा सेंटर में भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है और पुलिस से शिकायत करने के बावजूद पुलिस कार्यवाही नहीं की गई. पीड़ित परिवार ने पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें