📅 Thursday, 10 September 2026 | 09:55 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,902.59 ▼ -675.01 (-0.89%) निफ्टी 50: 23,477.80 ▼ -157.30 (-0.67%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,700 🥈 चांदी (1kg): ₹217,400 ☁️ उज्जैन: 25°C (बादल छाए रहेंगे)
उत्तर प्रदेश

एमडी जैन इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों ने किया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स का अध्ययन

📅 10 September 2026, 08:53 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
एमडी जैन इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों ने किया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स का अध्ययन
एमडी जैन इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों ने किया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स का अध्ययन

रिहान अली, फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश.

फिरोजाबाद के सिरसागंज से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। नगर के प्रतिष्ठित श्री एमडी जैन इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की आधुनिक तकनीक से रूबरू कराया गया। विद्यार्थियों ने ऑनलाइन कोर्स का अध्ययन कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के महत्व और बढ़ते प्रभाव को समझा।

सिरसागंज के श्री एमडी जैन इंटर कॉलेज में जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद श्रीमती मुदिता पाण्डेय के निर्देशन में मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।विद्यालय के प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन एवं अंजय जैन के संयोजन में विद्यार्थियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित ऑनलाइन कोर्स का अध्ययन किया।

विद्यालय के प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि यह ऑनलाइन कोर्स महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गोरखपुर द्वारा टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज और महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर के सहयोग से कराया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रति जागरूकता पैदा करना और उन्हें भविष्य की आधुनिक तकनीक से परिचित कराना है।

इस दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव और उसके महत्व के बारे में जानकारी दी गई। छात्र वाशुदेव ने भी अपने साथियों के साथ ऑनलाइन कोर्स से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कोर्स पूरा करने के बाद विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्रमाण पत्र भी प्राप्त हुआ। प्रमाण पत्र मिलने पर विद्यार्थियों में खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली।

इस अवसर पर आफरीन बानो, तान्या कुमारी, परी, सारिका, मुस्कान, तनु यादव, सिमरन, नीलेश, कार्तिक शर्मा, दिव्यांशु शुक्ला, आदित्य, गिर्राज, रामगोपाल, महेंद्र और गिलक्रिस्ट सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस तरह के कार्यक्रम निश्चित रूप से विद्यार्थियों को बदलती तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने में मदद करेंगे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें