Thursday, 05 February 2026

अन्य ख़बरे

प्यार दूर रहकर भी महसूस होगा : इस तरह लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मनाएं वैलेंटाइन वीक

paliwalwani
प्यार दूर रहकर भी महसूस होगा : इस तरह लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मनाएं वैलेंटाइन वीक
प्यार दूर रहकर भी महसूस होगा : इस तरह लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मनाएं वैलेंटाइन वीक

Valentine Week 2026 : प्यार का यह हफ्ता यानी वैलेंटाइन वीक हर कपल के बेहद स्पेशल होता है और वे इसे एकसाथ मिलाकर मनाना भी पसंद करते हैं. आस-पास या एक ही शहर में रहने वाले कपल्स तो एकदूसरे से मिल ही लेते हैं, रोज डे पर गुलाब देते हैं तो हग डे पर गले लगकर अपना प्यार जाहिर करते हैं.

लेकिन परेशानी होती है लॉन्ग डिस्टेंस कपल्स (Long Distance Couples) को. पार्टनर्स अगर अलग-अलग शहर या अलग देशों में रहते हैं, तो इसे लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप (Long Distance Relationship) कहते हैं. लॉन्ग डिस्टेंस पार्टनर्स वैलेंटाइन्स के समय खासतौर से दुखी होते हैं और अपने पार्टनर को मिस करते हैं. लेकिन, आप लॉन्ग डिस्टेंस में होते हुए भी वैलेंटाइन वीक को खास बना सकते हैं. यहां जानिए किस तरह दूर रहते हुए भी आप प्यार के इस हफ्ते को सेलिब्रेट कर सकते हैं.

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में ऐसे मनाएं वैलेंटाइन वीक

करें वर्चुअल डेट नाइट

दूरियां रास्तों से ज्यादा दिल की होती हैं. ऐसे में दिल की दूरी ना गहराने दें. आप वैलेंटाइन वीक में हर दिन वर्चुअल डेट प्लान कर सकते हैं. अगर कुछ हटकर ना करना चाहें तो वीडियो कॉल पर एक ही समय पर खाना खाएं, कोई फिल्म देखें या फिर एकदूसरे से बातें करें. आप चाहे तो कैंडल लाइट डिनर भी कर सकते हैं और स्क्रीन पर बैठकर एकदूसरे की प्रजेंस महसूस कर सकते हैं.

भेजें लेटर्स

आजकल फास्ट डिलीवरी का जमाना है. आप हैंड रिटन लेटर (Handwritten Letter) अपने पार्टनर को भेज सकते हैं. आप चाहे तो अपने पार्टनर को 7 लेटर्स भेज सकते हैं और वैलेंटाइन वीक के हर दिन एक लेटर को खोलकर पढ़ा जा सकता है.

सरप्राइज गिफ्ट्स भेजें

आप रोज डे पर अपने पार्टनर को गुलाब भेज सकते हैं, चॉक्लेट डे पर चॉक्लेट भेज सकते हैं, टेडी डे पर टेडी और प्रोमिस डे पर कोई रिंग या कोई और गिफ्ट भेजा जा सकता है.

एकदूसरे के लिए ऑर्डर करें खाना

कोई फेवरेट फूड या फिर कपकेक वगैरह अपने पार्टनर को भेजे जा सकते हैं. अगर पार्टनर ऑफिस में हो तो इस तरह खाने की चीजें रिसीव करना बेहद अच्छा लगता है.

ऑनलाइन गेम्स खेलें

आप दोनों रिलेशनशिप को और इंटरेस्टिंग बनाने के लिए ऑनलाइन गेम्स वगैरह खेल सकते हैं. आप चाहे तो वर्चुअल क्लास ले सकते हैं या फिर कुकिंग क्लास वगैरह भी ले सकते हैं. चाहे तो रात में एक घंटा ऑनलाइन डांस क्लास ले सकते हैं या आप दोनों वीडियो कॉल पर डांस करने को या साथ खाना बनाने को अपनी स्पेशल एक्टिविटी बना सकते हैं.

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News