📅 Friday, 09 October 2026 | 01:54 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,436.19 ▼ -202.51 (-0.28%) • निफ्टी 50: 22,534.50 ▼ -68.60 (-0.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,910 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,200 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
स्वास्थ्य

Health Tips: इन कारणों की वजह से महिलाओं को हफ्ते में 2-3 बार खाना चाहिए पालक, फिजिकल और मेंटल हेल्थ में करता है सुधार

📅 14 October 2024, 10:48 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Health Tips: इन कारणों की वजह से महिलाओं को हफ्ते में 2-3 बार खाना चाहिए पालक, फिजिकल और मेंटल हेल्थ में करता है सुधार
Health Tips: इन कारणों की वजह से महिलाओं को हफ्ते में 2-3 बार खाना चाहिए पालक, फिजिकल और मेंटल हेल्थ में करता है सुधार

महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान खासतौर पर रखना चाहिए। महिलाएं घर से लेकर बाहर तक कई  जिम्मेदारियों को अकेले ही संभालती हैं। इस मसरूफियत में वो अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं। महिलाओं को कई तरह की प्रोब्लम परेशान करती हैं। हार्मोनल असंतुलन और पीरियड की समस्या महिलाओं को ज्यादा परेशान करती है। हर महीने होने वाला पीरियड और प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को ज्यादा समस्याएं होती हैं। 

प्रेग्नेंसी और पीरियड के दौरान महिलाओं में आयरन की कमी एक सामान्य समस्या है जिसके लिए खराब डाइट जिम्मेदार है। पीरियड के दौरान और प्रेग्नेंसी में महिलाओं की बॉडी में खून की कमी होने लगती है जिससे बॉडी में आयरन की कमी होने लगती है। आयरन की कमी होने से बॉडी में कमजोरी,थकान और इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है।

गायनोकॉलोजिस्ट और IVF कंसल्टेंट डॉक्टर ने बताया महिलाएं बॉडी में होने वाली कमजोरी और थकान को दूर करने के लिए हेल्दी डाइट का सेवन करें। महिलाएं डाइट में इस दौरान पालक का सेवन करें तो उनकी बॉडी में होने वाली कमजोरी और थकान दूर होगी। हालांकि पालक सभी महिलाओं को पसंद नहीं है लेकिन आप इसकी न्यूट्रिएंट वैल्यू को समझ लेंगे तो इसे जरुर खाएंगे। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि पालक की न्यूट्रिएंट वैल्यू क्या है और ये कैसे महिलाओं के लिए फायदेमंद है। पालक एक बहुत ही पौष्टिक हरी पत्तेदार सब्जी है।

इसकी न्यूट्रिशन वैल्यू की बात करें तो  100 ग्राम पालक में

कैलोरी- लगभग 23 kcal
प्रोटीन- 2.9 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट- 3.6 ग्राम
फाइबर- 2.2 ग्राम
वसा- 0.4 ग्राम
विटामिन्स और मिनरल्स
विटामिन A- 469 µg
विटामिन C- 28.1 mg
विटामिन K- 483 µg
फोलिक एसिड- 194 µg
आयरन- 2.7 mg
कैल्शियम- 99 mg
मैग्नीशियम- 79 mg
पोटैशियम- 558 mg
पालक में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स भरपूर मौजूद होते हैं। आप पालक का सेवन सलाद, सूप और  सब्जी के रूप में कर सकते हैं।

महिलाओं को पालक का सेवन क्यों करना चाहिए?

  1. पालक में आयरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड, और विटामिन K जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व भरपूर होते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान या फिर पीरियड में आप पालक का सेवन करें तो बॉडी में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ेगा, कमजोरी दूर होगी और पीरियड के दौरान होने वाली परेशानियां भी दूर होंगी।
  2. पालक खाने से मानसिक सेहत में सुधार होता है। महिलाओं को हार्मोनल असंतुलन होने से उनका तनाव बढ़ने लगता है ऐसे में महिलाएं पालक का सेवन करें तो मानसिक स्थिति में सुधार होता है।
  3. पालक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य यौगिक तनाव को कम करते हैं औरको बेहतर बनाते हैं। पालक में फाइटोएस्ट्रोजेन होते हैं, जो महिलाओं के हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
  4. प्रेग्नेंसी में पालक का सेवन करने से पाचन से जुड़ी परेशानियां का उपचार होता है। पालक में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जो पाचन तंत्र को दुरुस्त करती है औरसे निजात दिलाती है।
  5. पालक महिलाओं की स्किन और बालों के लिए भी जरूरी है। पालक में मौजूद विटामिन- A,विटामिन- C, और विटामिन- E स्किन और बालों को हेल्दी रखने में बेहद मददगार होता है। इन कारणों की वजह से महिलाओं के लिए पालक का नियमित सेवन करना एक अच्छा विकल्प है।
📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें