📅 Thursday, 24 September 2026 | 11:51 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,161.25 ▼ -667.00 (-0.89%) निफ्टी 50: 23,212.15 ▼ -234.65 (-1.00%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,230 🥈 चांदी (1kg): ₹241,800 🌤️ उज्जैन: 30°C (हल्के बादल)
स्वास्थ्य

Constipation in Pregnancy : प्रेग्नेंसी में कब्ज की परेशानी आपको पाइल्स का शिकार बना सकती है, जानिए बचने के उपाय

📅 19 July 2022, 05:37 PM ✍️ Pushplata ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Constipation in Pregnancy : प्रेग्नेंसी में कब्ज की परेशानी आपको पाइल्स का शिकार बना सकती है, जानिए बचने के उपाय
Constipation in Pregnancy : प्रेग्नेंसी में कब्ज की परेशानी आपको पाइल्स का शिकार बना सकती है, जानिए बचने के उपाय

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कब्ज प्रेग्नेंसी में होने वाली ऐसी परेशानी है जिससे महिलाएं ज्यादा परेशान रहती है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कब्ज होने का कारण हार्मोन में बदलाव होना भी है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं का प्रोजेस्ट्रोन हार्मोन बढ़ने लगता है जिसकी वजह से बॉडी के मसल्स रिलेक्स होने लगते हैं।

मसल्स में आंतें भी शामिल हैं। आंतों के स्लो पड़ने के कारण पाचन क्रिया स्लो पड़ने लगती है जिससे कब्ज की शिकायत होती है। कब्ज का लम्बे समय तक बने रहना पाइल्स का कारण बन सकता है। प्रेग्नेंसी में अगर महिलाएं कब्ज का उपचार नहीं करती तो उनको पाइल्स की बीमारी होने का खतरा अधिक रहता है। आइए जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में कब्ज की परेशानी कैसे पाइल्स का खतरा बढ़ा देती है। जानिए कैसे करें कब्ज को दूर।

प्रेग्नेंसी में पाइल्स होने का खतरा क्यों होता है?

प्रेग्नेंसी में यूटीरस का आकार बढ़ा हो जाता है और ब्लड सर्कुलेशन में वृद्धि होने लगती है। इन दोनों वजहों से गुदा की नसों पर दबाव बढ़ने लगता है। कब्ज के कारण स्टूल पास करने में प्रेशर लगाना पड़ता है जिससे स्थिति बिगड़ने लगती है। कब्ज की परेशानी महिलाओं को पाइल्स का शिकार बना देती है। प्रेग्नेंसी में आप भी कब्ज की परेशानी से जूझ रही हैं तो सबसे पहले अपनी डाइट में बदलाव करें ताकि पाइल्स की बीमारी से बचा जा सके।

डाइट में करें फाइबर वाले फूड शामिल:

कब्ज की परेशानी से जूझ रहे हैं तो डाइट में फाइबर से भरपूर फूड को शामिल करें। फाइबर से भरपूर फूड में फल, सब्जिया और अनाज का सेवन करें। फाइबर वाले फूड कब्ज से निजात दिलाएंगे और स्टूल को सॉफ्ट बनाएंगे। इनका सेवन करने से आपको कब्ज से निजात मिलेगी साथ ही पाइल्स के जोखिम से भी छुटकारा मिलेगा।

बॉडी को हाइड्रेट रखें:

प्रेग्नेंसी के दौरान बॉडी को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। खुद को हाइड्रेट रखने के लिए आप खूब पानी पीएं। लिक्विड चीज़ों का सेवन करें। नारियल पानी, नींबू पानी और फ्रूट जूस का सेवन करें।

स्टूल को रोके नहीं:

अगर आपको बाथरूम जाने की जरूरत महसूस होती है तो तुरंत जाएं उसे रोके नहीं। काफी समय तक बाथरूम में नहीं जाने से यूटेरस और इंडेस्टाइन में परेशानी हो सकती है।

बहुत देर तक एक ही पॉजिशन में नहीं रहें:

घंटों एक ही जगह पर खड़े रहने से या फिर एक जगह बैठे रहने से पाइल्स की समस्या हो सकती है। अगर आप डेस्क वर्क करते हैं तो एक घंटे में बॉडी को मूव जरूर करें।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें