📅 Tuesday, 03 November 2026 | 05:54 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,692.78 ▲ +1,233.25 (+1.66%) • निफ्टी 50: 23,440.80 ▲ +387.70 (+1.68%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,910 • 🥈 चांदी (1kg): ₹187,800 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
आमेट

खाद्य सुरक्षा योजना से आमेट के विभिन्न विभागों के 70 कार्मिकों के नाम हटायें...क्या विभागीय कार्यवाही होगी

📅 29 May 2020, 05:14 AM • ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
खाद्य सुरक्षा योजना से आमेट के विभिन्न विभागों के 70 कार्मिकों के नाम हटायें...क्या विभागीय कार्यवाही होगी
खाद्य सुरक्षा योजना से आमेट के विभिन्न विभागों के 70 कार्मिकों के नाम हटायें...क्या विभागीय कार्यवाही होगी

आमेट । अतिरिक्त खाद्य आयुक्त,खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग,राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार खाद्य सुरक्षा योजना अन्तर्गत पात्रता सूची मे दर्ज परिवारों में सम्मिलित सरकारी कर्मचारियों से वसूली के संबध में दियें गयें निर्देश पर उपखण्ड कार्यालय द्रारा उपखण्ड क्षेत्र आमेट के विभिन्न विभागों के 70 कर्मचारी राजकीय सेवा मे आने के उपरांत भी खाद्य सुरक्षा का लाभ ले रहे है। जिनका नाम खाद्य सुरक्षा योजना से हटाया जाकर कार्मिकों से 27 रू.प्रति किलोग्राम की दर से वसूली की कार्यवाही कर विभागीय कार्यवाही पर इतिश्री कर रहे है, जबकि इनकी सेवाएं समाप्त का पुलिस कार्यवाही की जाना चाहिए...क्योंकि अभी तो एक ही मामला नजर आया है, इन्होंने विभाग में पदस्थ रहते शासकीय योजना में कितना डाका डाला होगा...उसकी भी जांच की जाना चाहिए। एसडीएम संजय कुमार गौरा ने पालीवाल वाणी को बताया कि कोरोना विश्वव्यापी महामारी को मद्देनजर रखतें हुए राज्य सरकार कोई भूखा ना सोये, अभियान चलाकर अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों तक राशन पहुंचाने का प्रयास कर रही है। उपखण्ड अधिकारी ने उपखण्ड क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति सक्षम है। और उसका नाम खाद्य सुरक्षा मे जुडा हुआ है तो वह स्वेच्छा से उपखण्ड कार्यालय में आकर प्राथंना पत्र प्रस्तुत कर अपना नाम खाद्य सुरक्षा से हटवा सकता है। जिससे अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों को खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ दिया जा सके।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें