Amet News : नगर के विभिन्न क्षेत्रों में उत्साह के साथ हुआ होली दहन, धुलंडी पर खूब उड़ा गुलाल, रंगों में सराबोर
आमेट. क्षेत्र में बुधवार को धुलंडी का पर्व बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही गांव की गलियों में रंगों की फुहारें उड़ने लगीं। युवाओं और बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर रंगोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। ढोल की थाप और होली गीतों के साथ माहौल पूरी तरह उत्सवी बन गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार को ग्रहण होने के कारण रंगोत्सव नहीं मनाया गया था। धार्मिक मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए लोगों ने उस दिन रंग खेलने से परहेज किया। बुधवार को शुभ समय में सभी ने मिलकर धुलंडी का पर्व मनाया। घर-घर में पकवान बनाए गए और मेहमानों का स्वागत किया गया।
बाजारों में भी दिनभर होली की रौनक देखने को मिली। बच्चों में खास उत्साह नजर आया, जिन्होंने पिचकारियों से रंगों की बारिश कर माहौल को रंगीन बना दिया। कई स्थानों पर युवाओं ने डीजे की धुन पर नृत्य कर पर्व का आनंद लिया। वहीं बुजुर्गों ने भी एक-दूसरे को तिलक लगाकर प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी स्थानीय प्रशासन सतर्क रहा, जिससे पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके तथा इससे पूर्व सोमवार रात्रि को आमेट उपखण्ड मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचल में बडे हर्षोल्लास एव़ं उमंग के साथ शुभ मुहूर्त में विधि विधान पूर्वक होली दहन किया गया।
इस दौरान शांति एव़ं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस जवान जगह जगह मुस्तैद नजर आएं। जिससे किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिल पाई।
M. Ajnabee, Kishan paliwal
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आमेट के नंदी गौशाला, प्रांगण आगरिया में महावीर इंटरनेशनल मैत्री वीरा ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया
कुंभलगढ़-आमेट विधानसभा क्षेत्र में 21 नॉन पैचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण के लिए 992 लाख रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी
Amet News : हजरत दीवाना शाह दरगाह में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए दवा छिड़काव और विशेष स्वच्छता अभियान चलाया