आमेट
Amet News : खेतों में पेन्थर पेन्थर जोड़े व दो शावकों की दस्तक, वरणिया में दहशत का माहौल
M. Ajnabee, Kishan paliwal
M. Ajnabee, Kishan paliwal
आमेट. उपखण्ड के लीकी ग्राम प्रचायत के वरणिया गांव में इन दिनों सरकारी नाड़ी के समीप स्थित पारस कुमार जाट के खेत पर पेन्थर के जोड़े सहित दो शावकों का निरन्तर मूवमेंट देखे जाने से ग्रामीणों में भय का वातावरण व्याप्त हो गया है। पिछले दो दिनों से चार पेन्थरों की मौजूदगी की सूचना के बाद क्षेत्र के किसान अपने खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं।
ग्रामीण बबरी सिंह ने बताया कि शनिवार को पारस कुमार जाट ने अपने खेत पर स्थित कुएं की पानी की कुंडी के पास चारों पेन्थरों का मूवमेंट देखा। रविवार प्रातः जब वे पुनः खेत पर पहुंचे तो गेहूं की फसल वाली डोली के पास दूर से हलचल दिखाई दी। बताया गया कि पेन्थर का जोड़ा तारबंदी को कूदने के लिए ऊपर तक आया, लेकिन शावक कूद नहीं सके, जिसके बाद सभी वापस गेहूं की फसल में चले गए।
इस दौरान बबरी सिंह रावत, पारस जाट,बद्रीलाल, हीरालाल गाडरी, रोशनलाल जाट सहित अन्य ग्रामीण मौके पर मौजूद थे। घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दे दी गई है। लगातार हो रहे मूवमेंट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं तथा बच्चों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं वन विभाग से मांग की है कि शीघ्र पिंजरा लगाकर पेन्थरों को सुरक्षित रूप से पकड़कर अन्यत्र छोड़ा जाए। ताकि क्षेत्र में भय का माहौल समाप्त हो सके।





