विधायक राठौड़ ने किसानों के हक व वर्तमान सरकार को उनके वादे याद दिलाये : सरकार खिलाफ हल्ला बोल
आमेट : राजस्थान की 15 वीं विधानसभा के सातवे सत्र के प्रश्नकाल के दौरान कुम्भलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ राज्य सरकार के प्रति पूरे आक्रामक दिखे.
मेवाड़ के अमरनाथ कहलाने वाले बाबा परशुरामजी महादेव के लिए रोपवे की मांग
कुम्भलगढ़ विधानसभा के लिए विधायक द्वारा व्यक्तिगत तौर से मुख्यमंत्री को पत्र के द्वारा अवगत कराया गया की इस बजट में जल परीयोजना में बेड़च के नाके के लिए वित्तिय स्वीकृति,मेवाड़ के अमरनाथ कहलाने वाले बाबा परशुरामजी महादेव के लिए रोपवे की मांग की गई, जिसके मेवाड़,मारवाड़ के क्ष्रेत्र के लिए पर्यटन के साथ हीं स्थानीय लोगो को रोजगार मिल सके. आमेट में कन्या महाविद्यालय तथा राजकीय महाविद्यालय को पीजी करने,चारभुजा में महाविद्यालय खोलने के साथ ही आमेट कोशीथल मार्गो के नवीनकरण की मांग की गई. किन्तु बजट 2022 में एक भी कार्य को स्वीकृति नही दी गई. जब की इस बजट में कांग्रेसी विधायको के उनके क्षेत्र के लिए बिना सोचे समझे कार्यो को स्वीकृति देना आम जनता के साथ भी धोखा है. वर्तमान जो बजट पेश किया गया. बजट में स्वीकृत कार्यो का बजट केंद्र सरकार के द्वारा जारी किए कार्य है. जिनको अपनी सरकार के नाम से बता कर जनता को गुमराह किया जा रहा है. किसानों के लिए अलग बजट में कोई नीति नही सिर्फ राजनीति के लिए उक्त बजट को अलग रखकर अपनी खुद की पीठ थपथपा रहे है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जो लगातार तीसरे बजट पेश कर जनता से जो वादे किये,वो वादे पुराने बजट की तरह ही जो आज तक पूरे नही हो पाए.
पालीवाल वाणी ब्यूरों : एम. अजनबी, किशन पालीवाल...✍️
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आमेट के नंदी गौशाला, प्रांगण आगरिया में महावीर इंटरनेशनल मैत्री वीरा ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया
कुंभलगढ़-आमेट विधानसभा क्षेत्र में 21 नॉन पैचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण के लिए 992 लाख रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी
Amet News : हजरत दीवाना शाह दरगाह में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए दवा छिड़काव और विशेष स्वच्छता अभियान चलाया