📅 Tuesday, 03 November 2026 | 08:53 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,692.78 ▲ +1,233.28 (+1.66%) • निफ्टी 50: 23,440.80 ▲ +387.70 (+1.68%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,780 • 🥈 चांदी (1kg): ₹185,700 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
आमेट

आमेट वाणी : ढेलाना में हरियाली के नन्हें सिपाही कार्यक्रम आयोजित

📅 19 July 2025, 01:43 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आमेट वाणी : ढेलाना में हरियाली के नन्हें सिपाही कार्यक्रम आयोजित
आमेट वाणी : ढेलाना में हरियाली के नन्हें सिपाही कार्यक्रम आयोजित

आमेट. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढेलाना में वन विभाग के सानिध्य में "हरियाली के नन्हें सिपाही" कार्यक्रम प्राचार्य जगदीश नारायण मीणा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. वनपाल नाका आमेट प्रभारी कौशल सिंह सौदा, वन कर्मचारी उगम चंद्र बैरवा, अरविंद जावड़िया, ईश्वर लाल आदि ने बीज से घर पर ही पौधा बनाने की विधि स्थानीय विद्यालय में विद्यार्थियों को विस्तार से बताई.

उन्होंने पौधे की थैली भरना, मिश्रण तैयार करने के बारे में बताया कि बीज से थैली में पौधा तैयार करने के लिए रेत, मिट्टी एवं खाद 1:1:1 के अनुपात में लेना बेहतर रहता हैं. जगदीश सिंह चुंडावत अध्यापक ने विद्यार्थियों को बीज से थैली में पौधा तैयार करने एव अधिकाधिक पौधे लगाने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया.

उन्होंने बताया कि पेड़ पौधों से हमें स्वच्छ हवा जो कि स्वास्थ्य के लिए जरूरी होती हैं मिलती हैं. पेड़ हमें फल फूल एवं छाया देते हैं एव पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. प्राचार्य जगदीश नारायण मीणा ने सभी स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों को इस बारिश के मौसम में अधिकाधिक पौधारोपण करने हेतु प्रेरित किया.

साथ ही वन विभाग से आई टीम द्वारा विद्यार्थियों को बीज से पौधा तैयार करने एवं पौधारोपण की विधि की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया. अंत में विद्यालय स्टाफ, वन विभाग की टीम ने पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न किया एवं विद्यार्थियों को पौधों का वितरण किया. इस अवसर पर विधालय स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहें.

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें