📅 Tuesday, 03 November 2026 | 01:05 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,692.78 ▲ +1,233.25 (+1.66%) • निफ्टी 50: 23,440.80 ▲ +387.70 (+1.68%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹139,400 • 🥈 चांदी (1kg): ₹188,200 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet update : धर्मगुरु सैयदना के स्वागत में बोहरा समुदाय ने बिछाए पलक पावडे : सर्व समाज ने फूलों की वर्षा की

📅 27 October 2022, 08:35 PM • ✍️ Mubarik ajnabi • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet update : धर्मगुरु सैयदना के स्वागत में बोहरा समुदाय ने बिछाए पलक पावडे : सर्व समाज ने फूलों की वर्षा की
Amet update : धर्मगुरु सैयदना के स्वागत में बोहरा समुदाय ने बिछाए पलक पावडे : सर्व समाज ने फूलों की वर्षा की

आमेट : (Mubarik ajnabi...✍️) दाऊदी बोहरा समुदाय के 53 वें धर्मगुरु सैयदना डॉ. आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन के 70  साल में पहली बार आमेट धरा पर पधारने पर बोहरा समुदाय सहित नगर के सर्व समाजों के द्वारा भव्य स्वागत सत्कार किया गया. आमेट बोहरा जमात के जनाब मुर्तजा युसूफ भाई ने बताया की दुनिया भर के देशों में दाऊदी बोहरा समाज के सबसे बड़े धर्म गुरु के रूप में 53 वें धर्मगुरु सैयदना डॉ. आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन के शनिवार को पहली बार आमेंट आगमन पर बोहरा समुदाय के द्वारा भव्य स्वागत सत्कार किया गया. जिसके तहत नगर में दर्जनों स्वागत गेट लगाए गए. आने वाले सभी मार्गों को स्वच्छ पानी से साफ करवाए गए, गलीचे बिछाकर फूलों व सुगंधित ईतर की बारिश की गई. 

53वें धर्मगुरु सैयदना डॉ. आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीनके साथ उनके शहजादे ताहा भाई साहब भी आमेट पधारे.  53वें धर्मगुरु सैयदना डॉ. आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन नगर प्रवेश पर कृष्णा गार्डन होटल के बाहर नगर पालिका के चेयरमैन कैलाश मेवाड़ा, होटल के डायरेक्टर राजेंद्र लोहार, शब्बीर बोहरा आदि के द्वारा स्वागत किया गया. 

तत्पश्चात नगर के हकीमुद्दीन जुजर अली बोहरा के पौबाग स्थित मकान पर भव्य स्वागत सत्कार किया. जहां पर हकीमुद्दीन के द्वारा सैयदना को शरबत पेश किया गया. शनि महाराज मंदिर के पास मंसूर अली, शब्बीर अली, नूरुद्दीन बोहरा के घर पर अनेक तरह के अल्पाहार के साथ ही शहद भेंट किया गया. नजराने के तौर पर तलवार भेंट की गई. तत्पश्चात धर्मगुरु सैयदना डॉ. आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन ने नगर के मुजफ्फर अली, ताहिर अली, शब्बीर अली, सालेह भाई, मुफ़्फ़दल भाई, हकीम अली आदि के घर जाकर उनका आतिथ्य स्वीकार किया.

इस अवसर पर नगर के सर्व समाज के लोगों द्वारा अनेक चोरोहो पर फूलों की बारिश करते हुए सैयदना का स्वागत किया. सैयदना ने भी अपने पोर्टल कॉल की परवाह नहीं करते हुए सर्व समाज के लोगों से मिलकर आशीर्वाद स्वरुप अपने साल तथा गुलाब के फूल आदि देते हुए आशीर्वाद दिया. 1.00 बजे सैयदना बोरवाड़ी स्थित बोहरा जमात के मस्जिद पँहुचे. जहां पूरी बोरवाड़ी व मस्जिद को दुल्हन की तरह सजाया गया. जहां पर युवाओं द्वारा बोहरा बेड द्वारा उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. मस्जिद में धर्म सभा का आयोजन किया गया. जिसमें समाज के लोग उनके द्वारा दिए गए आध्यात्मिक प्रवचन को सुना. 

इस अवसर पर धर्म गुरुद्वारा बोहरा समाज के लोगों को आशीर्वाद दिया. 70 साल के बाद आने वाले पहले धर्मगुरु के वापस आमेट से रवानगी पर समाज के अनेक महिला पुरुषों की आंखें नम थी. जिस पर सैयदना द्वारा अल्लाह के करम पर फिर से वापस आने का वादा किया. 

दाऊदी समाज के धर्मगुरु सैयदना के दर्शन हेतु 3 दिन पूर्व से ही नीमच, कुवैत, दुबई, अहमदाबाद, मुंबई, हिम्मतनगर, उदयपुर भीलवाड़ा, चित्तौड़, भींडर, नाथद्वारा, राजसमंद आदि विभिन्न जगहों से बोहरा समुदाय के लोग आमेट पहुंच चुके थे. सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर आमेट उपखंड अधिकारी निशा सहारन के दिशा निर्देशन में तहसीलदार देवाराम,नायब तहसीलदार सीताराम, पटवारी दुर्गा सिंह चारण, आर.आई. भरत पालीवाल व समस्त उपखंड स्तरीय अधिकारी व कार्मिक में स्थानीय पुलिस विभाग के अधिकारी, जिला पुलिस के एस्कॉर्ट,पायलट टीम आदि साथ मे थे.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें